{"_id":"57dfd5474f1c1ba269a82526","slug":"home-remedies-for-whitening-your-yellow-teeth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीले दांतों को टूथपेस्ट से नहीं फलों और सब्जियों से चमकाएं, 5 आसान तरीके","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
पीले दांतों को टूथपेस्ट से नहीं फलों और सब्जियों से चमकाएं, 5 आसान तरीके
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए दुनियाभर के टूथपेस्ट यूज कर डाले होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पीले दांतों की सफेदी वापस लाने के लिए कई सारे घरेलू उपाय मौजूद हैं।
Trending Videos
- फोटो : getty images
दातों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे बेहतर उपाय है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चुटकी नमक मिला लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर 2 मिनट तक इससे दांत साफ करें। इसे हफ्ते में दो या तीन बार आजमाएं। एक महीने में दांतों का पीलापन पूरी तरह हट जाएगा।
- फोटो : getty images
दातों का पीलापन दूर करने के लिए नारियल तेल भी काफी असरदार है। हल्के हाथों से अपने दांतों पर कोकोनट ऑयल रोज लगाएं, कुछ ही दिन में असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : getty images
बहुत ज्यादा चाय या कॉफी, सिगरेट पीने से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। ऐसे में सिरके के प्रयोग से पीले दांत चमकाएं जा सकते हैं। सेब के सिरके को एक महीने तक अपने दांतों में लगाएं और देखेंगे की पीले रंग की एक पूरी परत दांतों से हट गई है।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन पुराने समय में लोग लकड़ी के कोयले से दांतों का पीलापन दूर करते थे। दादी-नानी के नुस्खों में से एक है ये नुस्खा। आज भी कई लोग इसे अपनाते हैं। लकड़ी के कोयले को पीसकर पाउडर बना लें। इसे रोज दिन में एक बार दांत साफ करें। कुछ ही दिन में असर दिखाई देगा।