मस्से चेहरे और शरीर की खूबसूरती कम कर देते हैं। कुछ लोग इन्हें हटाने के लिए काफी सारा पैसा ऑपरेशन पर खर्च करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे आसान उपाय मौजूद हैं जो घर बैठे मस्सों को जड़ से खत्म कर देंगे।
मस्सों से छुटकारा पाने के लिए अंगूर के बीजों का रस निकाल कर मस्से पर लगाएं। रोजाना प्रयोग से मस्से का आकार कम होगा। इसे मस्से वाली जगह पर 2 घंटे तक रखें और उसके बाद पानी से धो दें।
मस्से का घरेलू इलाज चाहिए तो बेकिंग सोडा में अरंडी का तेल मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इसे कुछ देर के लिए मस्सों पर रखें और बाद में गर्म पानी से धो दें।
मस्सों पर लहसुन का पेस्ट लगा सकते हैं। लहसुन का पेस्ट लें और इसे मस्से पर कुछ देर के लिए लगाएं और धो दें।
नमक और कटे हुए प्याज को मिलाएं। इसपर एक कपड़ा ढक दें। अब इस कपड़े को ही मस्से पर रखें। कपड़े को 3 घंटे तक रखें और फिर धो दें।