क्या आज कल आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि आपके खाने का स्वाद थोड़ा फीका पड़ गया है या फिर मुंह से गंदी बदबू आने लगी है? तो आपको अपनी जीभ देखने की जरुरत है कि कहीं उस पर सफेद रंग की परत तो नहीं जम गई है।
अगर जीभ पर वाइट कोटिंग हो गई है तो इसका मतलब है कि आप या तो बहुत ज्यादा स्मोकिंग या शराब का सेवन करते हैं या फिर आपको डीहाइड्रेंशन हो गया है। ऐसा दवा खाने और बुखार की वजह से भी हो सकता है।
मुंह सूखने की वजह से जीभ सफेद हो जाती है। ऐसे लोग जो बहुत सी एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करते हैं, उन्हें भी यह समस्या हो जाती है।
अगर आपकी जीभ हर वक्त सफेद ही रहती है तो, आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिये क्योंकि यह किसी फंगल इंफेक्शन का संकते भी सकता है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे माउथ वॉश उपलब्ध हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो आपके काम आ सकते हैं।
हल्दी का थोड़ा सा पाउडर ले कर उसे जीभ पर रगड़े और फिर पानी से कुल्ला कर लें। इससे मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं।