फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरानी से पुरानी चोट के निशान हो जाएंगे छू मंतर, आज ही आजमाएं ये घरेलू तरीके

Sun, 24 Jun 2018 09:52 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Easy and simple home remedies for Scar Removal
scars
बचपन में चोट हर किसी ने खाई होती है। उनमें से कुछ निशान ठीक हो गये होंगे और कुछ आज भी होंगे। उस पर अगर ये निशान किसी ऐसी जगह है जो हर किसी को साफ नजर आता है तो आप इससे परेशान भी होते होंगे। कुछ लोग इन चोट के निशान से निजात पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं तो कई लोग लेजर ट्रीटमेंट कराते हैं, लेकिन अब यह हर कोई तो नहीं करा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे घरेलू उपाय के जरिए आप आसानी से पुरानी से पुरानी चोट के निशान से भी छुटकारा पा सकते हैं।
Easy and simple home remedies for Scar Removal
chandan
चंदन
अगर आपके फेस पर किसी तरह की चोट का निशान है, तो इसके लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल और 2 चम्मच दूध डालकर पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद इसे चोट के निशान पर लगा लें। इसे कम से कम एक घंटो तक लगाकर छोड़ दें। बाद में इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में धीरे धीरे निशान कम होने लगेगा और फिर गायब ही हो जाएगा।
Easy and simple home remedies for Scar Removal
नींबू
नींबू
चोट के निशान से छुटकारा पाने के लिए नींबू बैस्ट उपचार है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट निशान को हल्का करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए रूई को नींबू के रस में डुबा लें और जहां चोट का निशान है उस पर रगड़ें। एक हफ्ते तक रोजाना इसे करें। आपको इसका असर साफ नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy and simple home remedies for Scar Removal
honey
शहद
यह तो हम सभी जानते हैं कि शहद हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसके साथ-साथ यह हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। यह स्किन से डेड टिशू और सेल्स को दूर करने में मदद करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कुछ बूंद शहद लेकर रोजाना चोट के निशान पर लगाएं। कुछ दिनों में निशान हल्का होने लगेगा।
विज्ञापन
Easy and simple home remedies for Scar Removal
cucumber
खीरा
खीरा हमारी स्किन को सॉफ्ट करने के साथ-साथ हाइड्रेटेड करने में मदद करता है। यह निशान को दूर करने के अलावा उसके आसपास की सूखी त्वचा को नमी प्रदान करता है। चोट के निशान से निजात पाने के लिए रोजाना खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed