फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह करें गुड़ का इस्तेमाल, निखर जाएगा चेहरा

Sun, 21 Aug 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
amazing beauty benefits of jaggery

बड़े-बुजुर्ग सर्दी होने पर गुड़ खाने की सलाह देते थे। लेकिन अब तो लोगों ने गुड़ का इस्तेमाल करना बिलकुल बंद ही कर दिया है। गुड़ सेहत के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही खूबसूरती निखारने के भी काम आता है। बीमारियों के साथ यह चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है। इतना ही नहीं गुड़ बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। आइए जानते हैं गुड़ किस तरह से आपको और खूबसूरत बना सकता है।

इस तरह करें गुड़ का इस्तेमाल, निखर जाएगा चेहरा

amazing beauty benefits of jaggery
गुड़

एक्ने और मुंहासों में लाभदायक- नियमित रूप से गुड़ खाने से चेहरे के काले धब्बे और पिंपल्स आदि दूर होने शुरू हो जाएंगे। इसका पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्‍मच गुड़ में 1 चम्‍मच टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकीभर हल्‍दी और थोड़ी गरम ग्रीन टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर धो लें।

इस तरह करें गुड़ का इस्तेमाल, निखर जाएगा चेहरा

amazing beauty benefits of jaggery
गुड़

चेहरे की झुर्रियां- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रैडिक से लड़ने में सहायक होता है। रोज गुड़ खाने से एक तो झुर्रियां दूर हो जाती हैं, दूसरा उम्र भी कम लगने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें गुड़ का इस्तेमाल, निखर जाएगा चेहरा

amazing beauty benefits of jaggery

खूबसूरत बाल- गुड़ बालों को घना और खूबसूरत बनाता है। गुड़ में मुल्तानी मिट्टी, दही और पानी मिलाकर पैक बना लें। ये पैक बाल धोने के एक घंटे पहले लगा लें। इसके बाद धो दें। इससे बाल घने तो होंगे ही साथ में मुलायम और चमकदार भी हो जाएंगे।

विज्ञापन

इस तरह करें गुड़ का इस्तेमाल, निखर जाएगा चेहरा

amazing beauty benefits of jaggery
गुड़

स्किन के लिए जरूरी- गुड़ में ढेर सारे मिनरल्‍स और विटामिन्‍स होने के कारण यह एक नेचुरल क्‍लींजर की तरह काम करता है। गुड़ खाने वालों को कब्ज की शिकायत नहीं रहती है। पेट साफ होगा तो स्किन भी ग्लो करेगी। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्‍कर की जगह गुड़ मिलाकर रोजाना पीना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed