Holi 2025 Home Decor Ideas : होली इस वर्ष 14 मार्च 2025 को मनाई जा रही है। होली के मौके पर लोग अपने करीबियों से मिलते हैं। इस दौरान घर पर रिश्तेदार, दोस्त और प्रियजन एकत्र होते हैं। अब घर पर मेहमान आ रहे है तो लजीज पकवानों को सर्व करने के साथ ही स्वच्छता और सजावट पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है। होली से पहले कई तैयारियों में घर की साफ-सफाई और सजावट भी शामिल है।
{"_id":"67c7df26c04a3510d107f8be","slug":"holi-2025-home-decor-ideas-reuse-old-items-for-decoration-holi-pe-karein-purani-chizon-se-ghar-ki-sajawat-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली से पहले सजाना है घर तो पुरानी चीजों का इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Holi 2025: होली से पहले सजाना है घर तो पुरानी चीजों का इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल
Thu, 13 Mar 2025 07:50 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 13 Mar 2025 07:50 AM IST
सार
आप घर की सजावट में पुराने सामान का इस्तेमाल करके एक अनोखा और इको-फ्रेंडली माहौल बना सकते हैं। यहां पुरानी चीजों को रियूज करके होली पर घर की सजावट या इंटीरियर को संवारने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
होली पर घर की सजावट
- फोटो : Istock
तोरण से सजाएं घर
- फोटो : freepik
बंदरवाल और तोरण से सजाएं
अगर आपके पास पुराने दुपट्टे, साड़ियां या रंगीन टी-शर्ट है तो इन्हें काटकर खूबसूरत तोरण या बंदनवार बना सकते हैं। बंदरवार या तोरण बनाने के लिए,
- रंग-बिरंगे कपड़ों या चमकीले फैब्रिक का उपयोग करें।
- कपड़ों की पट्टियां काटकर रस्सी या मोटे धागे में बांधकर दरवाजे पर तोरण बांधें।
- चाहें तो इसमें छोटे-छोटे घुंघरू या मोती भी जोड़ सकते हैं।
लाइट डेकोरेशन
- फोटो : Instagram
पुरानी बोतलों से लाइट डेकोरेशन
- कांच की पुरानी बोतलों को होली के रंगों से पेंट करें और इनमें LED लाइट डालकर लीविंग रूम में मेज पर सजाएं।
- पुरानी प्लास्टिक या ग्लास की बोतलों में रंगीन पानी भरकर इन्हें बालकनी या खिड़की पर सजाएं। छोटे कांच के जार में मोमबत्ती रखकर होली-थीम वाले लैंप बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली-थीम वाले कुशन कवर
- फोटो : freepik
होली-थीम वाले कुशन कवर
- अगर आपके पास पुरानी रंगीन साड़ियां या दुपट्टे हैं, तो उनसे कुशन कवर बना सकते हैं।
- पैचवर्क या टाई-डाई डिजाइन के साथ इन्हें और आकर्षक बना सकते हैं।
- इनका इस्तेमाल लिविंग रूम या बालकनी की डेकोरेशन के लिए करें।
विज्ञापन
दीवारों पर आर्ट बनाएं
- फोटो : Istock
दीवारों पर आर्ट बनाएं
- घर की खाली दीवारों पर DIY रंगोली या होली थीम पेंटिंग बना सकते हैं।
- अगर दीवारों पर रंग नहीं करना चाहते, तो पुराने कपड़ों या कागज पर रंगीन पैटर्न बनाकर उन्हें फ्रेम में लगाकर हैंगिंग डेकोर बना सकते हैं।