गर्मियों की चिलचिलाती धूप में तुलसी के पौधे को हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखना एक चुनौती हो सकता है। लेकिन अगर सही देखभाल की जाए, तो आपका तुलसी का पौधा न सिर्फ हरा-भरा रहेगा, बल्कि उसकी खुशबू और ताजगी से आपका घर भी महक उठेगा। आइए जानें कुछ आसान और कारगर टिप्स, जिनकी मदद से गर्मियों में भी तुलसी का पौधा खिल उठेगा:
{"_id":"67d137e65570beca0c020ab0","slug":"tulsi-plant-in-summer-make-it-green-even-in-the-heat-of-the-sun-try-these-effective-tips-immediately-2025-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tulsi Plant In Summer: सूरज की तपिश में भी तुलसी को बनाएं हरा-भरा, तुरंत आजमाएं ये कारगर नुस्खे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Tulsi Plant In Summer: सूरज की तपिश में भी तुलसी को बनाएं हरा-भरा, तुरंत आजमाएं ये कारगर नुस्खे
Wed, 12 Mar 2025 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:01 PM IST
सार
Healthy Tulsi Plant: तुलसी को गर्मियों में खास देखभाल की जरूरत होती है, खासकर पानी देने के मामले में। सुबह और शाम को हल्का पानी डालें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसका ख्याल कैसे रख सकते हैं।
विज्ञापन
गर्मियों में तुलसी का ख्याल रखें ऐसे
- फोटो : Adobe stock
गर्मियों में तुलसी का ख्याल रखें ऐसे
- फोटो : Freepik.com
1. पानी देने का सही तरीका अपनाएं
- तुलसी को गर्मियों में खास देखभाल की जरूरत होती है, खासकर पानी देने के मामले में।
- सुबह और शाम को हल्का पानी डालें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।
- गमले में पानी का जमाव न हो, क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं।
- जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे, तभी पानी डालें, ज्यादा पानी से पौधा मुरझा सकता है।
गर्मियों में तुलसी का ख्याल रखें ऐसे
- फोटो : freepik
2. सीधी धूप से बचाएं, छांव का सहारा दें
- गर्मियों की तेज धूप तुलसी के पौधे के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
- तुलसी को ऐसी जगह पर रखें जहां हल्की धूप मिले।
- दिन में 3-4 घंटे की हल्की धूप तुलसी के लिए पर्याप्त है।
- दोपहर की चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए इसे छांव में ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में तुलसी का ख्याल रखें ऐसे
- फोटो : Adobe stock
3. मिट्टी का सही मिश्रण तैयार करें
- तुलसी की सेहत के लिए मिट्टी का सही चुनाव बहुत जरूरी है।
- अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का उपयोग करें।
- मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं, जिससे मिट्टी में पोषण बना रहेगा।
- मिट्टी को हल्का और भुरभुरा रखें, ताकि जड़ें आसानी से सांस ले सकें।
विज्ञापन
गर्मियों में तुलसी का ख्याल रखें ऐसे
- फोटो : istock
4. समय-समय पर कटाई और छंटाई करें
- तुलसी को स्वस्थ और हरा-भरा रखने के लिए नियमित छंटाई जरूरी है।
- हर 10-15 दिन में तुलसी की पत्तियों को हल्के हाथों से तोड़ें।
- सूखी, पीली और मुरझाई हुई पत्तियों को तुरंत हटा दें।
- कटाई से तुलसी की ग्रोथ तेज होती है और नई पत्तियां जल्दी आती हैं।
5. कीड़ों और बीमारियों से ऐसे बचाएं
- गर्मियों में फंगस और कीड़ों का हमला तुलसी को कमजोर बना सकता है।
- तुलसी की पत्तियों पर नीम का तेल या हल्का जैविक कीटनाशक छिड़कें।
- पत्तियों पर सफेद दाग, चिपचिपाहट या काले धब्बे नजर आएं तो तुरंत इलाज करें।
- पत्तियों पर पानी के छींटे मारने से धूल और कीड़े दूर रहेंगे।