किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह
फिट रहने के ये कुछ अलग लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा साबित किए हुए तरीके हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि पेन आपस में नहीं बांटना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में दूसरे के कीटाणु भी आ जाते हैं। इसलिए अपने पेन, पेंसिल अपने पास ही रखिए और किसी को न दीजिए न किसी से लीजिए। कीटाणु नहीं आएंगे तो बीमार नहीं पड़ेंगे।
किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह
अमेरिका के कारनेजी मेलन विश्वविद्यालय में हुए शोध में पाया गया कि जो लोग दूसरों के साथ हंसते मिलते नहीं है, पार्टी नहीं करते, खुद में ही रहना पंसद करते हैं वे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इसलिए सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए पार्टी भी करते रहना चाहिए।
किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह
कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि जो प्रेमी जोड़े आपस में बेतुकी बातों पर लड़ते हैं वे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। जबकि अगर बहस किसी कायदे के मुद्दे पर हो रही है तो शरीर में वायरस से लड़ने वाले ब्लड सेल बनते हैं और बीमार कम पड़ते हैं। इसलिए साथी से लड़िए लेकिन कायदे की बात पर।
किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह
शोध में यह भी सामने आया है कि जो लोग पार्क, जंगल औऱ पेड़ पौधों के बीच ज्यादा समय बिताते हैं उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। पेड़ों से ऐसे केमिकल्स निकलते हैं जो शरीर को कीड़ों और बीमारियों से लड़ने के लायक बनाते हैं। जब इंसान इन केमिकल्स को सांस के साथ अंदर लेता है तो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स सक्रिय होते हैं और कई तरह के वायरस ये लड़ने की क्षमता आती है।
किसी से शेयर नहीं करना चाहिए अपना पैन, जानिए वजह
अमेरिका की विल्क्स यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया कि एक कुत्ते को 18 मिनट तक सहलाने से शरीर में संक्रमण से लड़ने वाले तत्व पैदा होते हैं यानी एंटीबॉडीज बनते हैं। यह भी सामने आया कि जो बच्चे पालतू जानवरों के साथ बड़े होते हैं उन्हें सर्दी जुखाम और इंफेक्शन जैसी कम शिकायतें होती हैं।