Vegetable Desserts Recipe: सब्जियां न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, बल्कि इनसे आप घर पर आसानी से मिठाई भी बना सकते हैं। ये सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन ये सच है। इन सब्जियों को खास प्रकार से तैयार करके उन्हें मिठाइयों का रूप दिया जा सकता है।
{"_id":"6947983dc9dda6e4b700d516","slug":"vegetable-desserts-recipe-in-hindi-you-can-make-dessert-with-these-vegetables-disprj-2025-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vegetable Desserts Recipe: शकरकंद से लेकर गाजर तक....जानें किन सब्जियों से बना सकते हैं हेल्दी मिठाई","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Vegetable Desserts Recipe: शकरकंद से लेकर गाजर तक....जानें किन सब्जियों से बना सकते हैं हेल्दी मिठाई
Sun, 21 Dec 2025 01:33 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:33 PM IST
सार
Vegetable Desserts Recipe: भले ही आपको सुनने में लगे लेकिन ये सच है कि आप कुछ सब्जियों की मदद से मिठाई बना सकती हैं। यहां इस लेख में हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
जानें किन सब्जियों से बना सकते हैं हेल्दी मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
आलू का हलवा
- फोटो : instagram
आलू का हलवा
आलू का हलवा एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे आप खास अवसरों पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आलू को उबालकर अच्छे से मैश किया जाता है, फिर उसे घी, चीनी और इलायची के साथ पकाया जाता है। आलू का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे फलाहार में भी खाया जाता है।

परवल की मिठाई
- फोटो : instagram
परवल की मिठाई
परवल की मिठाई बहुत ही खास और अनोखी होती है। इसे बनाने के लिए परवल को हल्का सा उबालकर तैयार किया जाता है। फिर इसे चीनी और घी के साथ पकाया जाता है। इसके बीच में खोया और ड्राईफ्रूट्स भरे जाते हैं। ये मिठाई बहुत ही पौष्टिक होती है और सर्दियों में विशेष रूप से तैयार की जाती है।

लौकी का हलवा
- फोटो : instagram
लौकी का हलवा
लौकी का हलवा एक बहुत ही स्वस्थ और स्वादिष्ट मिठाई है। लौकी को छीलकर इसे घी में पकाया जाता है और फिर उसमें दूध, चीनी, और इलायची डालकर पकाया जाता है। ये हलवा पेट के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन में मदद करता है। लौकी का हलवा हल्के मीठे स्वाद के साथ तैयार होता है, और ये खाने में बेहद लाजवाब होता है।

गाजर का हलवा
- फोटो : instagram
गाजर का हलवा
गाजर का हलवा एक बेहद प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे भारतीय व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय माना जाता है। इसे बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस करके घी में भून लिया जाता है और फिर उसमें दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर पकाया जाता है। गाजर का हलवा विटामिन A से भरपूर होता है और यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।