Valentine Day 2023 : फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन डे आता है। इस दिन लोग अपने-अपने पार्टनर को उसके खास होने का एहसास दिलाते हैं। इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। डिनर डेट पर जाते हैं। पर, कई लोग ऐसे हैं जो भीड़ वाली वाली जगह ना जाकर अपने पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करना चाहते हैं।
Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे मनाने के लिए घर पर बनाएं इस खास फ्लेवर का केक, जानें आसान रेसिपी
आज हम आको रेड वेलवेट केक के बारे में बताएंगे जिसको बनाकर आप अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास करा सकती हैं। इससे आपका पार्टनर भी काफी इंप्रेस होगा
रेड वेलवेट केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मैदा – डेढ़ कप
- दूध – 1 कप
- कंडेंस्ड मिल्क – 3/4 कप
- विनेगर – डेढ़ टेबलस्पून
- रिफाइंड ऑयल – 1/4 कप
- लिक्विड रेड फूड कलर – 2 टीस्पून
- वनीला एसेंस – डेढ़ टी स्पून
- चीनी – 2 टेबलस्पून
- बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून
- बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
- ठंडी हैवी क्रीम – आवश्यकता के अनुसार
- शुगर पाउडर – 1 टेबलस्पून
विधि
वैलेंटाइन डे के लिए सबसे बेस्ट है हार्ट शेप रेड वेलवेट केक। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक हार्ट शेप का मोल्ड लीजिए। अब उसमें ऑयल लगाकर एक कढ़ाही में मीडियम आंच अपर गर्म होने के लिए रख दें। मोल्ड की 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने के लिए ढककर रख दें। इसके बाद आपको केक का बेटर तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले बड़ बाउल में कंडेंस मिल्क और रिफाइंड डालकर इसे अच्छे से फेंट लें।
क्रीमी टेक्चर आने के बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, वनिला एसेंस और बेकिंग सोडा डालकर इस अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए अच्छे से मिक्स कर लें। इससे इसका अक स्मूद बेटर तैयार हो जाएगा। बेटर में गांठ नहीं होनी चाहिए वरना केक फ्लफी नहीं बनेगा।
बेटर तैयार होने के बाद इसमें रेड फूड कलर डाल कर इसे अच्छे से मिलाए। सबसे लास्ट में इसमें विनेगर डाल दें। अभी तक आपका मोल्ड अच्छे से गर्म हो चुका होगा। बेटर को केक मोल्ड में डाल दें और कढ़ाई को 40 से 50 मिनट के लिए ढक दें। समय पूरा होने के बाद चाकू या टूथपिक डालकर ये चेक करें केक बना या नहीं। अगर केक कच्चा होगा तो वो चाकू में चिपक जाएगा। अगर ये बन गया है तो गैस बंद करके इसे ठंडा करने के लिए रख दें। इस बीच आप शुगर सिरप तैयार कर सकती हैं।
इसको बनाने के लिए सबसे पहले तीन चम्मच पानी लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिला लें और सुगर सीरप बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद अब इस सिरप को हैवी क्रीम में डालकर ब्लेंडर या बीटर की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें, जब तक की ये एकदम क्रीमी टेक्सचर में न आ जाए। अब केक की एक पतली लेयर काट कर अलग कर लें। इसे बारीक तोड़ कर रख लें।
इसके बाद बचे हुए केक को दो बराबर भागों में बांट लें। इन दोनों भागों के बीच में अब क्रीम लगाएं। दोनो लेयर को एक के ऊपर एक रखने के बाद इस पर शुगर सिरप लगाएं। इसके बाद क्रीम को केक के ऊपर अच्छे से लगाएं और केक कवर कर लें।
अब इसे आप अपनी तरह से डेकोरेट कर सकती हैं। चाहें तो कुकिंग ब्लेड की मदद से जिग-जैग की डिजाइन बना लें और फिर पाइपिंग बैग की मदद से केक पर डिजाइन बनाएं। अब क्रश किए गए केक के टुकड़ों को इस पर डाल डें। इसे अब जमने के लिए 3 घंटे तक फ्रिज में रख दें। बस आपका हार्ट शेप केक तैयार है।