Valentine Day 2023 : हर प्रेमी जोड़े के लिए वैलेंटाइन डे बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास दिलाते हैं। अपने पार्टनर के लिए लोग सरप्राइज प्लान करते हैं। पर, कई लोग ऐसे होते हैं जो घर पर ही अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहीं हैं लेकिन इस संशय में हैं कि घर पर कैसे अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं तो इसका समाधान हमारे पास है।
Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को कराना है प्यार का एहसास तो बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट डिश
एक कहावत है ना कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है तो आइए देर ना करते हुए आप भी जान लीजिए कि ये स्पेगेटी पास्ता कैसे बनाया जाता है।
स्पेगेटी पास्ता बनाने के लिए जरूरी सामान
- स्पेगेटी पास्ता
- ओरेगेनो – 1 छोटा चम्मच
- गाजर (बारीक कटी हुई)
- हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
- फ्रेश क्रीम
- नमक स्वादानुसार
पास्ता के लिए स्पेशल सॉस
- टमाटर
- लहसुन (बारीक काट लें)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- बेसिल के पत्ते
- ऑलिव ऑयल
- नमक
- काली मिर्च स्वादानुसार
विधि
अपने पार्टनर के लिए स्पेगेटी पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को नमक वाले पानी में डालकर उबाल लें। जब पास्ता 70 प्रतिशत पक जाए तो इसे ठंडे पानी में निकाल कर दो से तीन बार छान लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इस पर हल्का सा ऑलिव ऑयल डालकर अलग रख दें। अब एक टमाटर को काटकर प्रेशर कुकर में डालें और इसे पकने दें।
जब ये पक जाए तो इसे ठंडा करके इसका छिलका हटाकर मिक्सी की मदद से इसकी प्यूरी बनाएं। इसके बाद एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर उसे गर्म करें। फिर इसमें लहसुन और प्याज पेस्ट डालें। अब इसे भूरा होने कर पकने दें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्जियों को डालें और सॉते करें। इससे सब्जियां हल्की नरम हो जाएंगी।