Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन वीक आते ही हर कोई अपने-अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने की प्लानिंग करता है। लोग डिनर पर जाते हैं, मूवी डेट प्लान करते हैं, और अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराते हैं। पर, कई कपल समय का अभाव होने की वजह से बाहर जाने का प्लान नहीं बना पाते। ऐसे में वो घर पर ही वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
Valentine Day 2023 : घर पर मना रहे वैलेंटाइन डे तो डिनर के लिए बनाएं ये खास रेसिपी
आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनी डेट पर बनाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
आप अपनी वैलेंटाइन डेट को स्पेशल बनाने के लिए घर पर ही हार्ट शेप पिज्जा बना सकती हैं। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
हार्ट शेप पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामान
- पिज्जा बेस-2
- पिज्जा सॉस-3 चम्मच
- चीज-2 चम्मच
- शिमला मिर्च-1 कटी हुई
- टमाटर-1 कटा हुआ
- ऑरिगेनो-1/2 चम्मच
- चिली फ्लेक्स- 1/2 चम्मच
ऐसे बनाएं हार्ट शेप पिज्जा
सबसे पहले आप एक रेडीमेड पिज्जा ले लें। अब इस बेस को शेप कटर की मदद से दिल के आकार में काट लें। अब पिज्जा के पूरे बेस पर टोमेटो कैचअप को अच्छी तरह से फैला दें। इस के बाद अब बारीक कटा प्याज और टमाटर उसके ऊपर डालें।
पिज्जा पर डालें टॉपिंग्स
आप पिज्जा में अपनी पसंद की अन्य सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न आदि डाल सकती हैं। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि वो सामान अपने पिज्जा मेें वो सामान ना डालें जो आपके पार्टनर को पसंद ना हो। सबसे अंत में सबसे ऊपर कद्दूकस किया मोजारेला चीज डालें। 20 मिनट तक इस पिज्जा को ओवन में पकाएं। आप चाहें तो इसे ऑरिगेनो से भी गार्निश कर सकती हैं।