फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: घर में बनानी है केसर कुल्फी, तो इस आसान रेसिपी से झटपट हो जाएगी तैयार

Sun, 08 May 2022 11:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 08 May 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Instant Kesar Kulfi At Home Know About Simple Recipe In Hindi
kulfi

गर्मियों में आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन ठंडी कुल्फी का स्वाद बहुत सारे लोगों को पसंद आता है। वैसे तो बाजार में स्वादिष्ट कुल्फी आसानी से मिल जाएगी। लेकिन आप चाहें तो घर में कुल्फी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए बहुत सारी सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती और झटपट तैयार भी हो जाती है। कुल्फी का फ्लेवर आप अपने पसंद से चुन सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है केसर कुल्फी बनाने की रेसिपी। 

Today’s Kitchen Make Instant Kesar Kulfi At Home Know About Simple Recipe In Hindi
kulfi
केसर कुल्फी बनाने की सामग्री

दो कप दूध, एक कप कंडेस्ड मिल्क ( आप चाहे तो कंडेस्ड मिल्क घर में बनाकर रख सकती हैं।), दो चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच बादाम इसे टुकड़ों में काट लें, आठ से दस काजू इसे बारीक टुकड़ों में कर लें। दो से तीन इलायची क्रश की हुई, केसर के कुछ रेशे। 

Today’s Kitchen Make Instant Kesar Kulfi At Home Know About Simple Recipe In Hindi
milk - फोटो : istock
केसर कुल्फी बनाने की विधि

सबसे पहले किसी पैन में दूध को गैस पर रखकर उबाल लें। एक उबाल आने के बाद दूध में कंडेस्ड मिल्क डाल दें। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमे कुटी हुई इलायची के दाने को डाल दें। अच्छी तरह चम्मच की सहायता से चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Instant Kesar Kulfi At Home Know About Simple Recipe In Hindi
kulfi - फोटो : अमर उजाला

जब ये अच्छी तरह से उबलकर गाढा़ हो जाए इसमे काजू और बादाम के टुकड़ों को डाल दें। इस दूध को धीमी आंच पर पकाएं। अब एक चम्मच उबले हुए दूध में केसर के रेशे और इलायची पाउडर को डालकर मिलाएं। केसर और इलायची पाउडर के साथ ही कॉर्नफ्लोर डाल दें। अब इस मिश्रण को उबलते दूध में डाल दें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Instant Kesar Kulfi At Home Know About Simple Recipe In Hindi
kulfi - फोटो : instagram

कॉर्नफ्लोर और केसर वाले मिश्रण को डालते ही दूध गाढ़ा होने लगेगा। इसे तेजी से चलाएं, जिससे कि दूध में गुठलियां ना पड़ें। कुल्फी के मिश्रण को गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए किनारे रख दें। जब ये बिल्कुल कमरे के तापमान पर आ जाए तो इसे कुल्फी के सांचे में डालें। इन सांचों को सात से आठ घंटे के लिए फ्रीजर में रखकर जमने के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से जम जाए तो कुल्फी स्टिक डालकर धीरे-धीरे सारी कुल्फी को बाहर निकाल दें। बस इसे सर्व कर ठंडी कुल्फी का मजा लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed