{"_id":"6260e599e751c50cd02a78dc","slug":"today-s-kitchen-make-healthy-banana-chocolate-spread-for-child-know-easy-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: बच्चों के लिए घर में तैयार करें चॉकलेट स्प्रेड, फलों के साथ बनाएं सेहतमंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: बच्चों के लिए घर में तैयार करें चॉकलेट स्प्रेड, फलों के साथ बनाएं सेहतमंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
chocolate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चों को खाना खिलाना कई बार टेढी खीर बन जाता है। दिनभर उन्हें कुछ नया और टेस्टी चाहिए होता है। ऐसे में जरूरी है कि जो कुछ भी खाएं वो पौष्टिक हो। अगर बच्चे फल खाने में आनाकानी करते हैं। तो इस चॉकलेट स्प्रेड में फलों को मिलाकर टेस्टी और हेल्दी बनाकर तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं बनाना चॉकलेट स्प्रेड।
2 of 4
Banana spread
- फोटो : istock
बनाना स्प्रेड बनाने की सामग्री
दो केले, शहद दो चम्मच, कोको पाउडर दो चम्मच, दूध आवश्यकता के अनुसार, भीगे हुए बादाम, बटर। आप चाहें तो बच्चों के मनपसंद ड्राई फ्रूड्स अखरोट, काजू, किशमिश, पिस्ता वगैरह भी ले सकती हैं।
3 of 4
banana
- फोटो : Pixabay
बनाना स्प्रेड बनाने की विधि
सबसे पहले बादाम को भिगोकर रख दें। जिससे कि इनके छिलके आसानी से निकल जाएं। भीगे बादाम के छिलके निकाल कर इन्हें बारीक काटकर रख लें। साथ ही मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को भी बारीक काट लें। अब केले के छिलके को निकालकर इसे ग्राइंडर जार में डाल दें। साथ में बादाम और बाकी ड्राई फ्रूट्स भी डालें। साथ में इस ग्राइंडर जार में शहद और कोको पाउडर भी डाल दें। दूध डालकर इसे पीस लें। देख लें सारी चीजों का पेस्ट बन गया है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
banana spread
- फोटो : istock
इस स्मूद पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर रख लें। तैयार है आपका स्मूद चॉकलेट बनाना स्प्रेड। इसे आप सुबह के नाश्ते में बच्चों को ब्रेड में लगाकर दे सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो इसे रोटी या पराठे में भी लग सकती हैं। ये हर तरीके से बच्चों को पसंद आएगा। बच्चों को टिफिन में देने के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन खोज रही हैं। तो ये टेस्टी और हेल्दी विकल्प है। आप अगर इसे मिनटों में बनाना चाहती हैं तो बादाम को बिना भीगे भी इस्तेमाल में ले सकती हैं। हालांकि केवल बच्चे ही नहीं इस चॉकलेट बनाना स्प्रेड को बड़े भी पसंद करेंगे। इसे आप मूंगफली के साथ भी मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।