फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: शेजवान चटनी का स्वाद है पसंद लेकिन तीखेपन को नहीं सह पाते तो घर में तैयार करें, रेसिपी है आसान

Fri, 08 Jul 2022 05:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Today Kitchen Schezwan Chutney Recipe Know Step By Step Process In Hindi
schewan - फोटो : pixabay

चाइनीज डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए ज्यादातर शेजवान चटनी का इस्तेमाल किया जाता है। चाउमीन, फ्राइड राइस, स्प्रिंग रोल, चिकन हर डिश में तीखे और चटपटे स्वाद के लिए शेजवान चटनी को डाला जाता है। अगर आप भी इसके स्वाद को पसंद करते हैं। और अक्सर मार्केट से शेजवान चटनी खरीदकर लाती हैं। मार्केट में मिलने वाले शेजवान चटनी के स्वाद में तीखापन अगर ज्यादा लगता है तो आप इसे घर में ही बना सकती हैं। शेजवान चटनी को बनाना बहुत मुश्किल नही है। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की विधि।

Today Kitchen Schezwan Chutney Recipe Know Step By Step Process In Hindi
कश्मीरी लाल मिर्च - फोटो : amar ujala
शेजवान चटनी को बनाने की सामग्री

शेजवान चटनी को अपने स्वाद के हिसाब से ज्यादा या कम तीखा किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी सूखी लाल मिर्च। लाल मिर्च को ही आप कम तीखी या फिर ज्यादा तीखा वाली लें। जिससे कि तीखापन एडजस्ट हो जाए। अगर आप कम तीखा खाते हैं तो कश्मीरी सूखी लाल मिर्च से शेजवान चटनी बनाएं। अदरक दो इंच के दो टुकड़े, व्हाइट विनेगर तीन चम्मच, सोया सॉस एक चम्मच, लहसुन की कलियां पंद्रह से बीस, नमक स्वादानुसार, तेल आठ से दस चम्मच। 

Today Kitchen Schezwan Chutney Recipe Know Step By Step Process In Hindi
लाल मिर्च - फोटो : pixabay
शेजवान चटनी को बनाने की विधि

शेजवान चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले मिर्ची को तैयार कर लें। लाल मिर्च की डंठल को निकाल दें। अगर आप साधारण तीखी वाली लाल मिर्च इस्तेमाल कर रही हैं तो इसके बीज को निकाल दें। अगर कश्मीरी लाल मिर्च ली हैं तो इसे ऐसे ही इस्तेमाल में लाएं। लाल मिर्च को पानी में धोकर भिगो दें। गुनगुने पानी में लाल मिर्च जल्दी फूल जाएंगी। आधे घंटे ये फूल जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Kitchen Schezwan Chutney Recipe Know Step By Step Process In Hindi
vinegar - फोटो : Istock

जब ये मिर्ची फूल जाएं तो इन्हें पानी से निकालकर मिक्सी में पीस लें। बिना पानी के मिर्च का गाढा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। अब पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे बारीक कटा लहसुन और अदरक डालें। आप चाहें तो लहसुन-अदरक का पेस्ट भी डाल सकती हैं। जब ये पक जाए तो तेल में मिर्च का पेस्ट डाल दें। फिर इसे भूनें। दो से तीन मिनट तक भूनने के बाद कुछ देर इसे ढंककर पकाएं। 

विज्ञापन
Today Kitchen Schezwan Chutney Recipe Know Step By Step Process In Hindi
शेजवान चटनी

अगर मिर्च का पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो पानी डालकर पका लें। जरूरत ना हो तो पानी ना डालें। अब इसमे व्हाईट विनेगर और सोया सॉस डालें। सोया सॉस डालने के बाद नमक डालें। जिससे कि स्वाद खराब ना हो। क्योंकि सोया सॉस में भी नमक होता है। सब चीजें डालकर कुछ देर पका लें। फिर थोडा सा चलाकर गैस बंद कर दें। तैयार है तीखी, चटपटी शेजवान चटनी, इसे किसी भी डिश में डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। इस चटनी को फ्रिज में रखकर एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed