फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Chocolate Day: चॉकलेट से बनी इस आइसक्रीम को बनाना है बेहद आसान, जानें बनाने की विधि

Thu, 07 Jul 2022 12:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Today Kitchen Easy Chocolate Ice Cream Banane Ki Recipe In Hindi
ice cream

चॉकलेट खाना बच्चों को बेहद पसंद होता है। वहीं आइसक्रीम भी सब खूब खाते हैं। ऐसे में चॉकलेट आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन तो हर किसी की जुबान पर रहता है। अगर आप चॉकलेट से बनी आइसक्रीम को घर में बनाना चाहते हैं तो इसे बनाना बेहद आसान है। ये आइसक्रीम बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानें क्या है चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि।

Today Kitchen Easy Chocolate Ice Cream Banane Ki Recipe In Hindi
chocolate
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की सामग्री

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए केवल तीन चीजों की ही जरूरत होगी। जिसमे ढाई सौ ग्राम व्हिप्ड क्रीम या डेरी वाली क्रीम शामिल है। साथ में डेढ़ कप कंडेस्ड मिल्क, दो चम्मच कोको पाउडर, रोस्टेड बादाम पचास ग्राम, चॉकलेट चिप्स, आधा छोटा चम्मच दालचीनी का पाउडर। 

Today Kitchen Easy Chocolate Ice Cream Banane Ki Recipe In Hindi
ice cream
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि

चॉकलेट आइसक्रीम को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। बस क्रीम को फेंट लें। क्रीम को फेंटने के लिए आप चाहे तो ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। या फिर हाथों से भी इसे अच्छी तरह से फेंट सकते हैं। क्रीम को फेंटते ही ये फ्लफी और ज्यादा मात्रा में दिखने लगेगी। बस फिर इसमे दूसरी सामग्री डाली जा सकती हैं। फिर किसी दूसरे बाउल में कंडेस्ड मिल्क लें। इसमे कोको पाउडर छानकर डालें। कंडेस्ड मिल्क और कोको पाउडर को मिक्स कर लें। साथ में दो चम्मच क्रीम को भी डाल लें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बची हुई फेंटी क्रीम को डालकर मिक्स कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Kitchen Easy Chocolate Ice Cream Banane Ki Recipe In Hindi
choco - फोटो : choco

अब ऊपर से कटे हुए रोस्टेड बादाम के साथ दालचीनी और चोको चिप्स डालकर मिक्स करें। फिर आइसक्रीम को जमाने के लिए किसी बाउल में डालकर डीप फ्रीजर में आठ से दस घंटे के लिए रख दें। बस जब ये आइसक्रीम पूरी तरह से जम जाए तो इसे निकालकर ऊपर से मनचाहे ड्राईफ्रूट्स डालकर बाउल में सर्व करें। बच्चों को घर में बनीं ये आइसक्रीम बेहद पसंद आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed