फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काली मिर्च का ऐसे करें इस्तेमाल, मोटापा होगा छूमंतर

Sat, 20 Jan 2018 10:43 AM IST
रुपायन, अमर उजाला
रुपायन, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
This Is How Black Pepper Helps In Weight Loss
black pepper

काली मिर्च बड़े काम की चीज है। लड़कियां अपनी सुरक्षा के लिए बैग में हमेशा पेपर स्प्रे रखती हैं। महिलाएं स्लाद और स्नैक्स का स्वाद बढ़ाने के लिए हमेशा काली मिर्च के पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। वहीं आयुर्वेद में भी इस छोटी सी चीज की बड़े-बड़े फायदे गिनाए गए हैं।  


 

This Is How Black Pepper Helps In Weight Loss
ds - फोटो : Getty Images

ठंड की वजह से गला खराब हो या स्वाद में कुछ तीखापन चाहिए, काली मिर्च का कोई जवाब नहीं। मसाले के रूप में काली मिर्च का सेवन हम रोजाना करते हैं, मगर आप एक और वजह से भी काली मिर्च खाना शुरू कर देंगे। एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ कि काली मिर्च वजन कम करने में भी कारगर है। 

This Is How Black Pepper Helps In Weight Loss
xzddfzsfd - फोटो : Getty Images

शोध में पाया गया है कि काली मिर्च में मौजूद पिपरोल कंपाउंड, शरीर में मौजूद वसा को कम करता है। श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 22 हफ्तों तक मोटापे से ग्रस्त चूहों पर शोध किया। शोध में 16वें हफ्ते में चूहों के खाने में काली मिर्च के बीज मिलाए गए। अध्ययन में पाया गया कि काली मिर्च में मौजूद पिपरोल मोटापा घटाता है, साथ ही यह बल्ड शुगर को नियंत्रित रखता है। इसके साथ ही इनकी हड्डियों में मजबूती भी देखी गई जो बिना काली मिर्च खाने वाले चूहे में कम देखी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
This Is How Black Pepper Helps In Weight Loss
Pepper

जीन्स में बदलाव से मोटापा होता है। भारतीय शोधकर्ताओं का कहना है कि काली मिर्च में मौजूद पिपरोल कंपाउंड इन जीन्स को काबू में रखता है। तो आज से स्वाद बढ़ाने के लिए ही सही, खाने या स्नैक्स में काली मिर्च का इस्तेमाल जरूर करें। 

विज्ञापन
This Is How Black Pepper Helps In Weight Loss
Black Pepper

कोशिश करें कि काले मिर्च का आप रोजाना सेवन करें। इसे आप किसी न किसी रूप में डाइट में शामिल करें। काली मिर्च को आप खाना बनाते वक्त जरूर डालें। इसके अलावा आप सलाद और स्नैक्स के ऊपर इसे डालकर खाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed