फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी भी खराब हो जाता है मूड, समय रहते बदल लें अपनी डाइट

Wed, 13 Dec 2017 10:03 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Wed, 13 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
these 4 diet change your mood from bad to good

आजकल किसी के मूड के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। एक पल में गुस्सा में तो कभी भावुक हो जाता है। ऑफिस का टेंशन, ट्रैफिक में प फंसते ही मूड खराब हो जाता है। अगर आपका मूड भी कुछ ऐसा ही जाता है आपको अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत हैं।



कई शोधों में यह बात अब प्रमाणित हो चुकी है कि विटामिन्स बी, मिनिरल्स आदि से भरपूर कुछ ऐसी डाइट हैं जिनके सेवन से आपका मूड बेहतर होता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन, डोपामाइन और नोरेपाइनफअराइन जैसे तत्वों का हमारे मूड से गहरा संबंध होता है और जिस डाइट से इन्हें बनाने में मदद मिलती है उनका सेवन हमारे मूड को तरोताजा रखता है।

these 4 diet change your mood from bad to good

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। इसके सेवन न सिर्फ तनाव दूर होता और आप अच्छा महसूस करते हैं बल्कि नकारात्मकता दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है।

these 4 diet change your mood from bad to good

शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे मूड अच्छा रहता है और नींद अच्छी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 diet change your mood from bad to good

दही कैल्शियम का प्रमुख स्रोत है जिसके सेवन से मूड तरोताजा हो जाता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन और भी फायदेमंद है क्योंकि यह मासिक धर्म के दौरान उनके व्यवहार में आने वाली झुंझलाहट को कम करता है। मासिक धर्म के दौरान उनके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और एस्ट्रोजेन- प्रोगेस्टेरोन के संतुलन को बनाए रखता है।

विज्ञापन
these 4 diet change your mood from bad to good

केला जितना खाने में सुपाच्य है, उतना ही मूड को तरोताजा करने के लिए जरूरी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के अलावा पोटैशियम, विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है। रोज सुबह नाश्ते में केला खाने से दिन भर मूड अच्छा रहता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed