{"_id":"5a2e1ee94f1c1b0d698c13e3","slug":"4-natural-ways-to-keep-your-brain-sharp-and-vibrant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"याददाश्त को तेज रखने में कारगार है ये फल, रोज खाने से होगा कमाल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
याददाश्त को तेज रखने में कारगार है ये फल, रोज खाने से होगा कमाल
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
अगर आप भी अक्सर चीजें रखकर भूल जाते हैं जिसकी वजह से आपको लोगों की कई बातें सुननी पड़ती हैं तो अपने दिमाग को तेज और मजबूत बनाने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करना न भूलें।
दही
दही में मौजूद अमीनो एसिड न सिर्फ याददाश्त तेज करता है बल्कि यह तनाव से राहत दिलाने में भी सहायक है। आप इसमें अपनी पसंद के फल मिलाकर इसे एक सेहतमंद नाश्ते के रूप में अगर रोज लेंगे तो आपका दिमाग हमेशा दुरुस्त रहेगा।

जामुन
जामुन एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे बढ़ती उम्र के साथ-साथ होने वाली मानसिक समस्याओं से बचाव में आसानी होती है। इसके अलावा, यह किसी भी चीज को लंबे समय तक याद रखने में भी बहुत मददगार है।

बादाम
बादाम को याददाश्त तेज करने का दादी मां का नुस्खा कहना गलत न होगा। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं और यह ओमेगा 3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत है। संतुलित मात्रा में नियमित रूप से बादाम का सेवन दिमाग तेज करने के लिए काफी फायदेमंद है।

मछली
अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली का सेवन आपके दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। सैमन, ट्यूना जैसी मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत उपयोगी हैं।