फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teacher's Day 2024: स्वादिष्ट कप केक के साथ पसंदीदा शिक्षक को कहें धन्यवाद, 15 मिनट में खुद करें तैयार

Thu, 05 Sep 2024 07:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 05 Sep 2024 07:44 AM IST
सार

अगर आप इस टीचर्स डे पर अपने पसंदीदा शिक्षक को धन्यवाद कहना चाहते हैं, तो उनके लिए खुद कप केक तैयार करें। 

विज्ञापन
Teacher's Day 2024 how to make chocolate cup cake at home for teachers day
टीचर्स डे 2024 - फोटो : Amar Ujala

Teacher's Day 2024: हर साल हम सभी 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाते हैं। ये दिन उन सभी शिक्षकों को समर्पित होता है, जो पूरी लगन और सच्ची निष्ठा से छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर देते हैं।



दरअसल, इसी दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भी होता है। वो एक महान शिक्षक और दार्शनिक थे, जिस वजह से उन्हीं के जन्मदिन के दिन हम शिक्षक दिवस मनाते हैं। शिक्षक दिवस के दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम होते हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों को न सिर्फ सम्मानित करते हैं, बल्कि उनका शुक्रिया भी अदा करते हैं। 

अगर आप इस टीचर्स डे पर अपने पसंदीदा शिक्षक को खास और अलग तरह से धन्यवाद कहना चाहते हैं, तो उनके लिए खुद कप केक तैयार करें। यहां हम आपको 15 मिनट में चॉकलेट कप केक तैयार करने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

Teacher's Day 2024 how to make chocolate cup cake at home for teachers day
कप केक बनाने का तरीका - फोटो : instagram

कप केक बनाने का सामान

  • 4 बड़े चम्मच मैदा
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • चुटकी भर नमक
  • 3 बड़े चम्मच दूध
  • 2 बड़े मक्खन
  • 1/4 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
  • चम्मच चॉकलेट चिप्स
Teacher's Day 2024 how to make chocolate cup cake at home for teachers day
कप केक बनाने का तरीका - फोटो : instagram

विधि

चॉकलेट कप केक बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक डालें। सभी को अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher's Day 2024 how to make chocolate cup cake at home for teachers day
कप केक बनाने का तरीका - फोटो : instagram

अब इसमें दूध, पिघला मक्खन और वनीला एक्सट्रैक्ट डालें। सभी चीजों को इस तरह के मिक्स करें कि इसका पतला बैटर तैयार हो जाए। बैटर सही से तैयार होने के बाद इसमें चॉकलेट चिप्स मिलाएं।

विज्ञापन
Teacher's Day 2024 how to make chocolate cup cake at home for teachers day
कप केक बनाने का तरीका - फोटो : instagram

अब कप केक के मोल्ड लेकर पहले उसे मक्खन से चिकना करें। फिर उसमें आधा-आधा बैटर डालें। इन सभी कप केक को माइक्रोवेव में रखें और इसे 1 से 1.5 मिनट के लिए उच्च तापमान पर पकाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed