{"_id":"62cd72606cef427e44531de9","slug":"how-to-make-egg-malai-curry-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: अंडे की करी वाली सब्जी खाने का कर रहा मन तो बनाएं मलाई एग करी, बनाना है आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: अंडे की करी वाली सब्जी खाने का कर रहा मन तो बनाएं मलाई एग करी, बनाना है आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंडे की कई सारी डिश बनती है। एग भुर्जी, ऑमलेट, अंडा करी तो लगभग सभी ने बनाकर खाई होगी। लेकिन इस बार कुछ अलग खाने का दिल करे तो आप एग मलाई करी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद तो लाजवाब होगा ही साथ ही इसे बनाने में बहुत सारी मेहनत की भी जरूरत नही होगी। बस ग्रेवी की थिक और क्रीमी टेक्सचर देने के लिए दही और क्रीम का इस्तेमाल करना होगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी एग मलाई करी।
2 of 5
egg
एग मलाई करी की सामग्री
आठ अंडे, धनिया की पत्ती, पुदीने की पत्ती, दो बड़े आकार के प्याज, एक इंच लंबा अदरक का टुकड़ा, लहसुन आठ से दस कली, दही एक कटोरी, फ्रेश क्रीम आधा कप, जीरा आधा चम्मच, हल्दी एक चम्मच, गरम मसाला, धनिया पाउडर, इलायची, लौंग, दालचीनी का एक टुकड़ा, तेल, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
egg curry
एग मलाई करी की विधि
एग मलाई करी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी रखें। जब ये पानी उबलने लगे तो इसमे नमक डाल दें। साथ में अंडे को इस पानी में उबाल लें। जब अंडे उबल जाएं तो इन्हें ठंडा कर लें पानी से निकालकर। ठंडे हो चुके अंडे को प्लेट में छीलकर रख लें। अब धनिया और पुदीने की पत्तियों को साफ कर रखें। मिक्सी के जार में प्याज, अदरक. लहसुन, धनिया और पुदीने की पत्तियों को डालकर पीस लें। पीसने के लिए हल्का सा पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
cream
एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे जीरा चटकाएं। साथ में लौंग, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता भी डाल दें। जब ये सारी चीजें चटक जाए तो इसमे प्याज और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट डालें। इस पेस्ट को तेल में चलाते रहें। जब प्याज का पेस्ट तेल छोड़ने लगे तो इसमे हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउ़डर डालकर चलाएं। गैस की आंच को धीमा कर दें।
विज्ञापन
5 of 5
egg
फिर इसमे दही डाल दें और लगातार चलाते रहें। जिससे कि दही फट ना जाए। ग्रेवी को लगातार चलाकर पकाएं और फिर क्रीम डाल दें। साथ में अंडे डालकर पांच मिनट ढंककर पकाएं। फिर गैस बंद कर दें। बस तैयार मलाई एग करी को हरी धनिया की पत्तियों को डालकर सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।