Tea Making Tips : 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है। चाय दुनियाभर में अलग अलग तरह की रेसिपी से तैयार की जाती है और पी जाती है। भारत में चाय का काफी महत्व है। चाहे आपके घर कोई मेहमान आए, या फिर आप किसी के घर जाएं, मेहमानों को खुश करने के लिए अच्छी चाय जरूर पिलाई जाती है। भारतीय लोगों के लिए चाय सिर्फ उनका सिर दर्द दूर करने का जरिया ही नहीं, बल्कि एक इमोशन है। ज्यादातर लोग सिर्फ दूध, चीनी, अदरक और चाय पत्ती की मदद से चाय तैयार करते हैं। पर, असल में कई और भी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें चाय में डालकर आप उसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के मौके पर इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
International Tea Day 2023: चाय में मिलाएं ये 10 चीजें, बढ़ जाएगा स्वाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 21 May 2023 09:29 AM IST
सार
अगर आप अपनी रेगुलर चाय को कुछ अलग टेस्ट देना चाहते हैं, तो 10 ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन