फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Drink: गर्मी से चाहिए तुरंत राहत तो इन दो तरीकों से बनाकर पिएं सत्तू का शरबत

Thu, 30 May 2024 03:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 30 May 2024 03:10 PM IST
सार

इस चिलचिलाती गर्मी में सत्तू का शरबत पीने से आपको जरूर राहत मिलेगी। इस लेख में हम आपको दो तरीकों से सत्तू का शरबत बनाना सिखाएंगे।

विज्ञापन
Summer Drinks two simple way of making sattu ka sharbat recipe in hindi
सत्तू का शरबत - फोटो : instagram

Summer Drink: मई का महीना चल रहा है, ऐसे में हीटवेव भी अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव से बचने के लिए घर से न निकलने की सलाह दी है। इस हीटवेव से अगर आप बचना चाहते हैं तो अपने खाने-पीने में भी बदलाव करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में सत्तू का शरबत पीना काफी लाभदायक माना जाता है क्योंकि भीषण गर्मी में सत्तू का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है।



ये सत्तू काले चने को भूनने के बाद पीस कर तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन के अलावा फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सत्तू का शरबत आप कई तरह से तैयार करके पी सकते हैं। बहुत से लोग मीठा शरबत बनाना पसंद करते हैं तो वहीं बहुत से लोगों को चटाकेदार शरबत पसंद होता है। अगर आप भी सत्तू पीना पसंद करते हैं तो हम इस लेख में आपको दो आसान तरीकों से सत्तू का शरबत बनाने का तरीका बताएंगे। 

Summer Drinks two simple way of making sattu ka sharbat recipe in hindi
सत्तू का शरबत - फोटो : instagram

सत्तू का मीठा शरबत बनाने का सामान

  • सत्तू
  • पानी
  • चीनी का पाउडर
  • काजू
  • बादाम
Summer Drinks two simple way of making sattu ka sharbat recipe in hindi
सत्तू का शरबत - फोटो : instagram

बनाने की विधि

सत्तू का मीठा शरबत बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक जग में सत्तू लें। अब इसमें पानी डालकर इसका घोल पतला कर लें। जब घोल पानी में सही तरह से मिल जाए तो इसमे चीनी का पाउडर डालें। चीनी के पाउडर को पानी में सही तरह से घोलें, ताकि इसका स्वाद सही से आए। इसके बाद जब ये सही से घुल जाए तो इसमें ऊपर से कटे हुए बादाम और काजू डालकर आखिर में बर्फ डालें। अब ठंडा करने के बाद इसे गिलास में करके परोसें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Drinks two simple way of making sattu ka sharbat recipe in hindi
सत्तू का शरबत - फोटो : instagram

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने का सामान

  • सत्तू 
  • भुना जीरा पाउडर 
  • हरी मिर्च 
  • पुदीना के पत्ते
  • हींग – 1 चुटकी
  • नींबू रस
  • काला नमक 
  • नमक 
  • बर्फ
विज्ञापन
Summer Drinks two simple way of making sattu ka sharbat recipe in hindi
सत्तू का शरबत - फोटो : instagram
विधि

सत्तू के नमकीन शरबत को भी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले हरी मिर्च और पुदीना बारीक काट लें। इसके बाद एक जग में सत्तू को घोलें। अब इस घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पुदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला लें। इसके बाद आखिर में चुटकी भर हींग भी डालकर मिलाएं। सबसे आखिर में इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और फिर ठंडा-ठंडा ही परोसें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed