फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा के दिन बनाई जाती है खीर, जानिए रेसिपी

Fri, 30 Oct 2020 09:05 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 30 Oct 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
sharad purnima 2020 date and time how to make rice pudding desserts in hindi sharad purnima kheer recipe
Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 30 अक्तूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा - फोटो : social media

शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 30 अक्तूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होकर रातभर अपनी किरणों से अमृत वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा का खास महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि के बाद शरद पूर्णिमा का पावन पर्व पड़ता है। इस दिन खीर को रातभर चंद्रमा की चांदनी में रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि रातभर खीर को चंद्रमा की चांदनी में रखने से खीर अमृत के समान हो जाती है और इस खीर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको स्वादिष्ट खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे। आपको खीर बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। कुछ मिनटों में ही आपकी स्वादिष्ट खीर बनकर तैयार हो जाएगी। अगली स्लाइड्स में जानिए खीर बनाने की आसान रेसिपी...

sharad purnima 2020 date and time how to make rice pudding desserts in hindi sharad purnima kheer recipe
Sharad Purnima 2020 - फोटो : social media

खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • चावल- 100 ग्राम
  • दूध- 2 लीटर
  • चीनी- 100 ग्राम
  • इलाइची- 4 पिसी हुई
  • बादाम- 8 से 10 बारीक कटे हुए
  • काजू- 8 से 10 कटे हुए
  • चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच
  • घी- 1 बड़ा चम्मच

अगली स्लाइड्स में जानिए खीर बनाने की आसान रेसिपी...

sharad purnima 2020 date and time how to make rice pudding desserts in hindi sharad purnima kheer recipe
Sharad Purnima 2020

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपने चावल को साफ करके अच्छे से धो लेना है। चावल को धोने के बाद चावल को किसी छलनी में पांच मिनट के लिए रख दें, जिससे चावल का सारा पानी छन जाए। इसके बाद कड़ाही लें और उसमें घी डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima 2020 date and time how to make rice pudding desserts in hindi sharad purnima kheer recipe
Sharad Purnima 2020 - फोटो : social media

स्टेप 2

  • अब आपने कड़ाही में छने हुए चावल को डालना है और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक चावल को चलाते हुए अच्छी तरह से भुनना है। इसके बाद एक पतीले में दूध डालें और उसमें आधा कप पानी मिलाएं और उबलने के लिए रख दें। दूध में उबाल आने के बाद दूध को भुने हुए चावल में डाल दें। आपने 8 से 10 मिनट तक चावल को चलाते हुए पकाना है।
विज्ञापन
sharad purnima 2020 date and time how to make rice pudding desserts in hindi sharad purnima kheer recipe
Sharad Purnima 2020 - फोटो : social media

स्टेप 3

  • चावल को चलाते रहें। जैसे ही चावल गलने लगे तो उसमें चीनी डाल दें। चीनी को अच्छे से घुलने तक मिश्रण को चलाते रहें। जब चीनी घुल जाए तो उसमें काजू, चिरौंजी और बादाम डाल दें। इसके बाद खीर को 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पक पकाएं। खीर के गाढ़ी हो जाने के बाद इसमें पिसी हुई इलाइची डालें और तेज आंच में 2 मिनट तक पकाएं। इन आसान 3 स्टेप्स में आपकी स्वादिष्ट खीर बनकर तैयार हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed