फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय खाने से जुड़ी कुछ बेहद रोचक बातें, जो शायद ही जानते हों आप

Sun, 25 Oct 2020 10:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 25 Oct 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
some interesting facts about indian food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बात जब भारतीय खाने के हो तो उसमें वैराइटी का होना लाजिमी है। देश के हर कोने में कुछ ना कुछ नया पकता है। जिसका स्वाद से लेकर बनाने का अंदाज तक बिल्कुल जुदा होता है। भारतीय हो या फिर विदेशी हर किसी को इंडियन खाने का स्वाद आकर्षित करता है। मीठे से लेकर खट्टा और तीखा हर स्वाद यहां मिलता है। स्वाद ही नहीं यहां की डिश भी अलग-अलग तरह की होती है। तो चलिए जानें भारतीय खाने से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।

some interesting facts about indian food
Indian Spices

भारत को मसालों का देश कहा जाता है। ये बात तो लगभग सभी को पता होगी। भारत में पूरी दुनिया के 70 प्रतिशत मसालों का उत्पादन होता है। यहां पर बहुत सारे मसालों की किस्मों का उत्पादन होता है।

some interesting facts about indian food
चिकन टिक्का

चिकन टिक्का मसाला जो कि मांसाहारी खाने के शौकीन लोगों की पसंदीदा डिश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिकन टिक्का मसाला जिसे विदेशों में ज्यादातर भारतीय खाना पसंद करते हैं। ये स्कॉटलैंड देश के ग्लासगो शहर से आई है। वहां पर चिकन टिक्का मसाला को सबसे पहले बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
some interesting facts about indian food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आलू और चीनी है विदेशी

भारतीय सब्जियों की जान आलू को पुर्तगाली सब्जी कहा जाता है। आलू ही नहीं भारतीय खाने की जान टमाटर और हरी मिर्च को सबसे पहले पुर्तगाली ही भारत लेकर आए। वहीं चीनी से हमारा परिचय भी इन्होंने ही किया था। इसके पहले भारतीय भोजन में मिठास के लिए शहद और फलों का इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन
some interesting facts about indian food
veg biryani - फोटो : instagram
दम बिरियानी

दम बिरियानी बहुत सारे लोगों की पसंदीदा डिश है। लेकिन इसको बनाने की विधि खोजने की वजह मजबूरी थी। वैसे तो भारत में चावल से बहुत सारी डिश बनाई जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि भारत में खाना पकाने की इस शैली की उत्पत्ति कैसे हुई? इसकी कहानी थोड़ी हटके है। दरअसल, अवध के नवाब को अपने राज्य में भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उन्होंने सभी गरीबों के लिए एक साथ बड़े बर्तन में खाना पकाने का आदेश दिया, जिसे एक ढक्कन के साथ कवर कर दिया जाता था और आटा के साथ सील कर देते थे। जिससे मिनिमम रिसोर्स के साथ बहुत सारे भोजन पकाने में मदद मिले। लेकिन बाद में इसे खाना पकाने की एक नई शैली को जन्म दिया, जिसे अब ’दम’ के रूप में जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed