फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कच्चा केले से बनाए कोफ्ता करी, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे अंगुली

Mon, 24 Feb 2020 09:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 24 Feb 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
recipe of banana kofta curry in hindi
- फोटो : Pixabay

पके हुए केले जहां सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं वहीं पर कच्चे केले की सब्जी भी बहुत फायदेमंद होती है। वैसे तो कच्चे केले का इस्तेमाल कर कई तरह की सब्जियां घर पर बनाई जाती हैं लेकिन केले की कोफ्तों की बात ही निराली है। इसलिए आज हम आपको केले की कोफ्तों की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

recipe of banana kofta curry in hindi
- फोटो : social media

सामग्री

04 कच्चे केले

01 आलू

01 बड़ा चम्मच बेसन

01 हरी मिर्च

01 लाल मिर्च

1/2 चम्मच दाना मेथी

1/2 चम्मच जीरा

01 चम्मच साबुत धनिया

02 टुकड़े दालचीनी

02 बड़ी इलायची

02 छोटी इलाइची

03 फूल लोंग

03 तेजपत्ता

03 प्याज कटा हुआ

03 टमाटर कटे हुए

01 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

01 चम्मच सरसों का तेल

चौथाई चम्मच चीनी

1/2 चम्मच हल्दी

तेल तलने के लिए

धनिया पत्ती सजाने के लिए

recipe of banana kofta curry in hindi
- फोटो : social media
ऐसे बनाएं
सबसे पहले एक बर्तन में लाल मिर्च, जीरा, धनिया, दालचीनी, इलायची और लोंग को भून लें। फिर ठंडा होने के बाद उसका पाउडर बना लें। इसके बाद एक कुकर में कच्चे केले और आलू को उबाल लें और ठंडा होने के बाद उन्हें अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा-सा सूखा मसाला और नमक डालकर उसकी छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। फिर कढ़ाई में तेल गरम करके इन्हें सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
recipe of banana kofta curry in hindi

अब मिक्सी के जार में प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाएं और एक पैन में सरसों का तेल गरम कर तेजपत्ता, प्याज, लहसुन, टमाटर का पेस्ट और नमक डालकर उसे अच्छी तरह से फ्राई कर लें। चीनी, हल्दी और बचा हुआ मसाला पाउडर भी डाल दें। अब जरूरत के अनुसार पानी डालें और कोफ्ता बॉल्स को डालकर उबाल आने के बाद बंद कर दें। धनिया पत्ता से अच्छे से गार्निश करें। कच्चा केले कोफ्ता करी तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed