फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: इस राखी मलाई बर्फी से कराएं भाई का मुंह मीठा, घर पर ही झटपट हो जाएगी तैयार

Sat, 21 Aug 2021 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Aug 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 recipe easy tips to make malai barfi at home
रक्षा बंधन 2021 मलाई बर्फी बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

हमारे त्योहारों में हमारी मिठाईयों का अहम रोल होता है, इनके बिना तो त्योहार में मजा हो ही नहीं सकता। जैसे- रक्षाबंधन का पर्व। ये दिन भाई-बहन के अट्टू प्यार को दर्शाने वाला दिन है। इस दिन बहनें सुबह जल्दी उठककर स्नान करके पूजा करती हैं, आरती की थाल सजाती हैं, भाई का मुंह मीठा कराती है और भाई को राखी बांधती है। बदले में भाई बहन को उपहार देता है। वहीं, हर बार आप बाजार से खरीदी हुई मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराते हैं, तो इस बार आप घर पर ही मिठाई बना सकते हैं और वो भी मलाई बर्फी। बाजारों में मिलावट वाली मिठाई की पहचान करना काफी कठिन है। ऐसे में आप झटपट घर पर ही मलाई बर्फी तैयार कर सकते हैं। अगर आपके मन में ये चल रहा है कि घर पर कौन इसे बनाने में मेहनत करें, तो यहां आपको ये जानना जरूरी है कि जो रेसिपी हम आपको मलाई बर्फी की बताने जा रहे हैं उससे ये काफी जल्दी और स्वादिष्ट बन जाएगी। तो चलिए जानते हैं।

Raksha Bandhan 2021 recipe easy tips to make malai barfi at home
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : social media

ये चीजें चाहिए:-

-चीनी

-चूरा वाला मावा

-फिटकरी का पाउडर

-बादाम

-देसी घी

-दूध

-पिस्ता।

Raksha Bandhan 2021 recipe easy tips to make malai barfi at home
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

ऐसे करें तैयार:-

-आपको सबसे पहले एक बर्तन चाहिए, जिसमें आपको पहले दूध और फिर मावा डालना है।

-दूध और मावा को हिलाते रहें, ताकि ये नीचे बर्तन में न लगे। इसको लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 recipe easy tips to make malai barfi at home
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

-इसके बाद इसमें फिटकरी पाउडर को डाल लें और फिर दूध-मावे के मिश्रण के साथ इसे अच्छे से मिला लें।  

-थोड़ी देर बाद इसमें चीनी डालें और इसे फिर कुछ देर के लिए पकाएं।

-अब आपका मिश्रण बनकर तैयार है, इसे एक तरफ रख दें और एक ट्रे पर घी लगा लें।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 recipe easy tips to make malai barfi at home
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

-इस घी लगाई ट्रे पर इस मिश्रण को फैला लें और ऊपर से बादाम और कटे हुए पिस्ता को डाल लें।

-इसके बाद इसे लगभग पूरे दिन दिन के लिए छोड़ दें, ताकि ये सेट हो जाए और जब ये सेट हो जाए तो आप चाकू से इसके पीस काट लें और अब आपकी मलाई बर्फी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed