फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: भाई के लिए राखी पर तैयार करें यह तीन स्वादिष्ट पकवान, त्योहार बनेगा और भी खास

Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rakhi 2021 special, make these delicious items for brother
रक्षाबंधन को बनाएं खास - फोटो : Pixabay

भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कई मामालों में काफी खास होता है। आपसी प्यार और का यह त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है, पर सभी स्थानों पर एक चीज सबसे कॉमन है- मिठाइयां और अच्छे स्वादिष्ट पकवान। रक्षाबंधन में जब तक मुंह मीठा न हो जाए तब तक इस त्योहार को कैसे पूरा माना जा सकता है? हिंदू परंपरा के हिसाब से  वैसे तो हर त्योहार में अच्छे पकवान बनाने का चलन है, ऐसे में रक्षाबंधन कई अन्य मामलों में खास हो जाता है।


बाजार में तो आपको त्योहारों पर कई सारे पकवान और मिठाइयां आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन इसकी शुद्धता हमेशा से बड़ा सवाल रहा है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानते हैं जिनको घर पर आसानी से बनाकर आप राखी के त्योहार को खास बना सकती हैं।

Rakhi 2021 special, make these delicious items for brother
मखाना खीर बनाएं - फोटो : iStock

खीर
रक्षाबंधन जैसे खास त्योहार पर खीर को सबसे स्वादिष्ट पकवान के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म के लगभग हर त्योहार में खीर बनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में खीर बनाने की विधि अलग हो सकती है। कहीं पर चावल तो कहीं पर मखाने की खीर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आप दोनों ही तरह की खीर के पकवान को आसानी से बनाकर इस त्योहार को खास बना सकते हैं।

Rakhi 2021 special, make these delicious items for brother
घर पर ही बनाएं गुझिया - फोटो : Social media

गुझिया
अक्सर होली और दिवाली के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गुझिया को आप रक्षाबंधन पर भी बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं। रक्षाबंधन में गुझिया बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। आसानी से तैयार किए जा सकने वाले इस स्वादिष्ट पकवान के साथ आप रक्षाबंधन के त्योहार में मिठास घोल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi 2021 special, make these delicious items for brother
घेवर का स्वाद लजवाब - फोटो : Social media

घेवर
देश के कई राज्यों में मशहूर घेवर रक्षाबंधन को और भी खास बना सकता है। घी, दूध और कई प्रकार के सूखे मेवे से बना घेवर स्वाद में चार चांद लगा सकता है। बाजार से इस पकवान को खरीदने से बेहतर है कि इसे आप घर पर खुद से ही तैयार करें। रक्षाबंधन के त्योहार में मिठास घोलने के लिए घेवर बेहतर विकल्प हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed