फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिज्जा से लेकर हैमबर्गर तक डोनाल्ड ट्रंप को पसंद है ये फास्ट फूड

Sun, 23 Feb 2020 01:59 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 23 Feb 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
pizza to hamburger Donald Trump likes these fast food
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ट्रंप कल अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ट्रंप अपने इस दौरे के दौरान अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली का भ्रमण करेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप खाने के बेहद शौकीन हैं। वो फूड लवर्स हैं। 'लेट ट्रंप बी ट्रंप' किताब में उनके खाने के शौक के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि उन्हें कौन-से फूड्स सबसे ज्यादा पसंद है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या पसंद है..



 

pizza to hamburger Donald Trump likes these fast food
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : social media

इस किताब को ट्रंप के पूर्व कैंपेन मैनेजर कोरी लेवांडोव्स्की और पूर्व सहयोगी डेविड बॉसी ने लिखा है। फ्राइड चिकन से लेकर पिज्जा और डाइट कोक तक बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो ट्रंप को बेहद पसंद हैं। 



 
pizza to hamburger Donald Trump likes these fast food
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

ट्रंप को पिज्जा पसंद है। 1995 में उन्होंने पिज्जा हट का एक विज्ञापन किया था और इसमें बताया था कि कैसे पिज्जा को सही तरीके से खाना चाहिए। ट्रंप को डाइट कोक पसंद है। डोनाल्ड ट्रंप को बारीक कटा हुआ सलाद पसंद है। उन्होंने खुद इस बात को बताया है कि वो बारीक कटा हुआ सलाद खाना पसंद करते हैं। वह सलाद में पनीर,अंडा, बेकन और सब्जियां खाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pizza to hamburger Donald Trump likes these fast food
24 फरवरी को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

फॉक्स न्यूज से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था कि उन्हें कॉर्न फ्लैक्स पसंद हैं और वह सुबह के नाश्ते में इसे खाना पसंद करते हैं। ट्रंप को हैमबर्गर से लेकर डीप फ्राइड मैकरोनी और चीज़ पसंद है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अक्सर ये सब चीजे खाते हुए देखे गया था। उन्होंने एक बार खुद ट्वीट किया था कि अभी तक उन्होंने किसी पतले व्यक्ति को डाइट कोक पीते हुए नहीं देखा।

विज्ञापन
pizza to hamburger Donald Trump likes these fast food
अपनी पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

ट्रंप के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बर्गर पसंद है और वह बिना सोल्टी फ्रेंच फ्राइज के बिना कभी बर्गर नहीं मंगाते। उन्हें अक्सर मैकडॉनाल्ड का बर्गर खाते हुए भी देखा गया है। ट्रंप का फ्राइड चिकन पसंद है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान वो अपने निजी जेट प्लेन में फ्राइड चिकन खाते हुए देख गए थे। यह 2016 की बात है। ट्रंप को केएफसी का चिकन खाते हुए देखा गया था।ट्रंप को आलू चिप्स और सी फूड्स पसंद हैं। डेजर्ट की बात करें तो डोनाल्ड ट्रंप को चैरी वेनिला आइसक्रीम पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed