New Year Recipe: 31 दिसंबर की पार्टी में मेहमानों को नाश्ते में परोसें क्रिस्पी कॉर्न चाट, बनाना है बेहद आसान
अगर आपने 31 दिसंबर की रात अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया है तो आप अपने मेहमानों के लिए स्नैक्स में क्रिस्पी कॉर्न चाट परोस सकती हैं।
- कॉर्न - 2 कप
- मक्के का आटा - 2 टेबल स्पून
- चाट मसाला - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
- हरा धनिया (कटा हुआ) - 2 टेबल स्पून
- हरा मिर्च (कटी हुई) - 1 छोटी सी
- प्याज (कटी हुई) - 1/4 कप
- टमाटर (कटा हुआ) - 1/2 कप
- नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
विधि
क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न को अच्छे से धोकर एक बाउल में हल्का उबाल लें। इसे उबालते वक्त ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से ना उबल जाए। उबालने के बाद कॉर्न को एक कटोरे में छानकर निकालें और फिर इसमें मक्के का थोड़ा सा आटा डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल में इन कॉर्न को डालकर सुनहरा होने तक तलें। जब ये सही से फ्राई हो जाएं तो इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए।