Falahari Sabudana Recipes: नवरात्रि हो या कोई दूसरा व्रत, साबूदाना ज्यादातर घरों में खिचड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबूदाना से कई ऐसी स्वादिष्ट फलाहारी डिश भी बनाई जा सकती हैं, जो आपके व्रत के मेन्यू को खास बना देंगी? अगर आप हर बार एक ही तरह की साबूदाना खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। साबूदाना से बनने वाली ये पांच रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान हैं।
साबूदाना रेसिपीज: साबूदाना से सिर्फ खिचड़ी नहीं, बनाएं ये 5 चटपटी फलाहारी डिश
Sabudana Recipes: साबूदाना से सिर्फ खिचड़ी ही नहीं, बनाएं वड़ा, खीर, टिक्की, थालीपीठ और नमकीन। जानें व्रत के लिए 5 आसान और स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपी।
साबूदाना से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट फलाहारी डिश
साबूदाना वड़ा
व्रत में कुछ कुरकुरा खाने का मन हो, तो साबूदाना वड़ा बेहतरीन विकल्प है। भीगे हुए साबूदाना में उबले आलू, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर छोटे वड़े बनाएं। इन्हें तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इन्हें व्रत में खाई जाने वाली चटनी के साथ परोस सकते हैं।
साबूदाना खीर
मीठा पसंद करने वालों के लिए साबूदाना खीर एक बढ़िया विकल्प है। दूध में साबूदाना डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब साबूदाना नरम हो जाए और खीर गाढ़ी होने लगे, तो स्वादानुसार चीनी, इलायची और कटे हुए मेवे डालें। ठंडी या गर्म, दोनों तरह से इसका आनंद लिया जा सकता है।
साबूदाना टिक्की
साबूदाना और उबले आलू से स्वादिष्ट टिक्की तैयार की जा सकती है। इसमें कुटी मूंगफली, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं। मिश्रण से छोटी टिक्कियां बनाकर तवे पर थोड़ा घी या तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।
साबूदाना थालीपीठ
अगर व्रत में कुछ अलग खाने का मन है, तो साबूदाना थालीपीठ जरूर आजमाएं। भीगे साबूदाना, उबले आलू, कुटी मूंगफली और व्रत में इस्तेमाल होने वाले मसालों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसे चपटा करके तवे पर घी के साथ अच्छी तरह सेंकें।