सुबह के नाश्ते में हमेशा कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाते रहना चाहिए। नाश्ता सेहत के लिए भी जरूरी है और मन मस्तिष्क के लिए भी। इसलिए रोज एक जैसा नाश्ता न बनाकर नई-नई डिश ट्राई कर सकते हैं। रेसिपी हम बता देंगे। दरअसल, सुबह का नाश्ता अगर स्वादिष्ट और अच्छा मिल जाए तो दिन बन जाता है। सबसे जरूरी बात है कि नाश्ते में जो भी डिश बनाएं, वो झटपट वाली हो, क्योंकि सुबह सबको काम होता है। इसलिए हमेशा प्रयास करें कि कम समय में तैयार होने वाली डिश को नाश्ते में बनाएं। अब बात अगर फटाफट वाले नाश्ते की हो तो सैंडविच का नाम सबसे पहले आता है। सैंडविच किसे पसंद नहीं होता। अगर आपको भी सैंडविच पसंद है तो आज की रेसिपी आपके बहुत काम की है। आज हम आपको स्पेशल सैंडविच के बारे में बताएंगे। ये स्पेशल सैंडविच एकदम देसी स्टाइल का है, जो आपको जरूर पसंद आएगा। इसमें ब्रेड का इस्तेमाल न करें, आप नान का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि हम आपको नान से सैंडविच बनाने की विधि बता रहे हैं तो इसे कहेंगे नान सैंडविच। अब जानते हैं क्रिस्पी नान सैंडविच की रेसिपी।
Naan Sandwich Recipe: नाश्ते में बनाएं देसी तड़का नान सैंडविच, खाकर आ जाएगा मजा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन