फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचे हुए आटे से बनाएं पास्ता, शाम के स्नैक्स का है हेल्दी ऑप्शन

Mon, 15 Jun 2020 09:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 15 Jun 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
make pasta at home with leftover wheat flour
बचे हुए आटे से बनाएं पास्ता - फोटो : pixabay

रोजाना शाम होते ही बच्चे कुछ टेस्टी खाने के लिए मांगते हैं। अगर आप इस सवाल से परेशान रहती हैं कि रोज शाम को उन्हें खाने के लिए ऐसा क्या दें जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो। तो आज हम लेकर आएं हैं बचे हुए आटे से बना पास्ता। जो आपके बच्चे को रोटी जैसा ही पोषण देगा और खाने में भी बढ़िया होगा। तो आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की विधि।



 
make pasta at home with leftover wheat flour
- फोटो : सोशल मीडिया

बाजार में मिलने वाला पास्ता मैदा और अरारोट का बना होता है। जो पेट के लिए बहुत हानिकारक होता है। लेकिन बच्चे अक्सर शाम को पास्ता या नूडल्स खाने के लिए मांगते हैं। अगर आप इस चीज का विकल्प तलाश रहे हैं तो बचे हुए आटे का पास्ता सबसे बेस्ट ऑप्शन है।



 
make pasta at home with leftover wheat flour
आटा - फोटो : social media
पास्ता बनाने की सामग्री

आधी कटोरी गूंथा हुआ आटा, तेल आवश्यकतानुसार, आधा चम्मच जीरा, एक प्याज, एक शिमला मिर्च, एक गाजर, एक टमाटर, नमक स्वादानुसार, हल्दी एक चौथाई चम्मच, लाल मिर्च एक चौथाई चम्मच, गर्म मसाला।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
make pasta at home with leftover wheat flour
पास्ता - फोटो : social media
पास्ता बनाने की विधि
रोटी बनाने के बाद जो आटा बचा है उसे पास्ता बनाने के काम में ले आएं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आटे को लेकर उसमें थोड़ा सा तेल और नमक मिला लें। तेल मिलाने का कारण है कि इससे आटे में नमी बनी रहती है और खाने में स्वादा आता है। आप चाहे तो बचे हुए आटे की जगह मैदे को गूंथकर भी इसे बना सकती हैं। लेकिन यहां पर हम बचे हुए रोटी के आटे से पास्ता बनाना बताएंगे। अब इस आटे की बड़ी सी लोई बना ले और सूखा आटा लगाकर बेल लें। इसे रोटी की तरह की पतला बेलें। इसके बाद इसे किसी ढक्कन या कटोरी की सहायता से गोल आकार में काट लें। इसके बाद गोल आकार की रोटी को हाथों में लेकर इसके दोनों कोनों को अच्छे से चिपका दें। 

अब एक पैन में पानी गर्म होने के लिए रख दें और सारे गोलों को एक जैसा इसी तरह से बना लें। पानी में उबाल आ जाए तो सारे तैयार पास्तों को पानी में डालकर दस मिनट के लिए उबलने दें। जब ये अच्छे से पक जाएं तो इन्हें पानी से निकालकर छान लें और ठंडे पानी से धो दें।




 
विज्ञापन
make pasta at home with leftover wheat flour

एक कड़ाही में तेल गर्म कर प्याज भून लें और जीरा डालकर चटका लें। फिर इसमें शिमला मिर्च और गाजर डालकर भून लें। फिर इसमें टमाटर डालकर कुछ देर के लिए ढंककर रख दें। आप चाहे तो मनचाही सब्जियां डाल सकती हैं। सब्जियों के भुन जाने पर सारे मसालों को डालकर चला लें । और तैयार पास्ते को डाल दें। इसके ऊपर हरा धनिया और सॉस डालकर सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed