फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ट्राई करें राजस्थान और गुजराती का कांजी वड़ा, इसे बनाना है बेहद आसान

Fri, 09 Oct 2020 07:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 09 Oct 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
make easy gujarati kanji vada recipe in home
kanji vada - फोटो : facebook

राजस्थान और गुजरात खाने के मामले में काफी समृद्ध है। वहीं शाकाहारी खाने के लिए ज्यादातर जानने वाले इन राज्यों में अक्सर त्योहारों पर कांजी वड़े का स्वाद मिल जाएगा। लेकिन आप चाहे तो इस टेस्टी और चटपटे कांजी वड़े का स्वाद घर पर बनाकर आसानी से ले सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही ये बेहद लजीज और तीखे चटपटे होते हैं। तो अगर आप एक खट्टा और तीखा स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो कांजी वड़ा परफेक्ट रेसिपी है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

make easy gujarati kanji vada recipe in home
moong dal - फोटो : instagram
कांजी वड़ा बनाने की सामग्री

आधा कप मूंग की दाल, दो हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, तीन चम्मच आटा, एक चम्मच जीरा, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी कुटी हुई लाल मिर्च, दो चम्मच साबुत धनिया, बारीक कटी धनिया की पत्तियां, सरसों का तेल, हींग, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकता के लिए।

make easy gujarati kanji vada recipe in home
moong vada
कांजी वड़ा बनाने की विधि

कांजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दाल धोकर छह घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब ये अच्छे से भींग जाए तो निकालकर ग्राइंडर में डाल दें। साथ ही हरी मिर्च और अदरक के टु़कड़े मिलाकर पीस लें। इस बारीक मिश्रण को बर्तन में निकालकर अलग रख लें। इस मिश्रम में आटा, जीरास लाल मिर्च पाउडर, कुटी लाल मिर्च, साबुत धनिया, धनिया की पत्ती और नमक डालकर मिक्स करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make easy gujarati kanji vada recipe in home
fry

अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। अब मिश्रण के गोल आकार में घोल लेकर इसे तलने के लिए तेल में डालें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। अब इन वड़ों को गुनगुने पानी में डालकर छोड़ दें। कांजी वड़े का पानी बनाने के लिए एक कोयले के टुकड़े को आंच पर रख कर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसे कटोरी में डाल दें। इस कटोरी को कोयला सहित बड़े भगोने में रखें। अब इसके ऊपर आधा चम्मच घी और हींग डाले। 

विज्ञापन
make easy gujarati kanji vada recipe in home
fry - फोटो : file photo

गर्म कोयले पर घी डालते ही धुआं निकलेगा। इसलिए भगोने को किसी बर्तन से ढंक दे। जिससे की धुआं बाहर ना निकले। अब भगोने में रखे पानी में स्मोकी फ्लेवर और महक आ जाएगी। अब इस पानी में राई पाउडर, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें। इसमें वड़े को मिलाकर रख दें और ठंडा होने पर सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed