फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पके हुए केले को फेंके नहीं बनाएं बनाना कप केक, बच्चों का बन जाएगा पसंदीदा डेजर्ट

Thu, 08 Oct 2020 09:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 08 Oct 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
don't throw extra ripe banana make banana cup cake with these easy recipe
केला

बहुत बार केले ज्यादा दिन रखने से पककर गलना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उनको फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। लेकिन कई बार बाहर से गले हुए दिख रहे केले अंदर से ठीक होते हैं। लेकिन इन्हें कोई खाता नहीं। अगर आपके घर में भी केलों को ज्यादा पक जाने पर फेंक दिया जाता है। तो ये रेसिपी बनाकर देखिए। फिर कोई भी केलों को खाएं बिना नहीं रह पाएगा। पके हुए केले से बनाना कप केक बनाया जा सकता है। जो कि बनाने में बहुत ही आसान है। तो आगे की स्लाइड में जानिए बनाना कप केक बनाने की रेसिपी।

don't throw extra ripe banana make banana cup cake with these easy recipe
केला
बनाना कप केक बनाने की सामग्री

दो पके हुए केले, एक कप सूजी, दो छोटे चम्मच दही, दो छोटे चम्मच रिफाइंड ऑयल, चीनी स्वादानुसार, एक चम्मच बेकिंग सोडा, आधा चम्मच इलायची पाउडर, टूटी-फ्रूटी एक बड़ा चम्मच

don't throw extra ripe banana make banana cup cake with these easy recipe
सांकेतिक तस्वीर
बनाना कप केक बनाने की विधि

पके हुए केले के छिलके उतार कर उन्हें मैश कर लें। आप चाहे तो इन्हें मिक्सर में डालकर भी मैश कर सकती हैं। अब दूसरे बाउल में सूजी लेकर इसमे दही मिला दें। आप चाहे तो सूजी की जगह मैदे या आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। सूजी और दही के इस घोल में रिफाइड तेल मिला लें। आप चाहे तो रिफाइंड की जगह बटर या देसी घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही थोड़ी चीनी मिलाएं। चीनी को आवश्यक मात्रा में डाले क्योंकि पके हुए केले की मिठास भी इसमें शामिल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
don't throw extra ripe banana make banana cup cake with these easy recipe
banana cupcakes - फोटो : facebook

दही, सूजी और तेल के इस मिश्रण में फ्लेवर देने के लिए इलायची पाउडर का इस्तेमाल करें। अब इसे अच्छे से फेंट लें। अब इस मिश्रण में मैश किया हुए केला मिला लें। अच्छी तरह से फेंटकर इसमें टूटी-फ्रूटी मिला दें। फिर 15 मिनट के लिए इस मिश्रण को किनारे रख दें। जिससे कि सूजी पूरी तरह से घुल कर मिक्स हो जाए। 

विज्ञापन
don't throw extra ripe banana make banana cup cake with these easy recipe
सांकेतिक तस्वीर

एक मोटे तले की कढ़ाही में नमक डाल कर गैस पर चढ़ा दें। जब ये कढ़ाई अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें पैन केक के मोल्ड को रख दें। जितनी देर में कढ़ाही गर्म हो रही है। उतनी देर में केक मोल्ड में मिश्रण को पलटें। लेकिन पलटने से पहले इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से फेंट लें। फिर सारे मोल्ड में मिश्रण को डालकर सेट कर दें। अगर आपके पास मोल्ड नही है तो कटोरी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। फिर गर्म कढाही में इन सारे मोल्ड को रखकर आधे घंटे के लिए धीमी आंच पर स्टीम होने के लिए छोड़ दें। तैयार हैं आपके टेस्टी और हेल्दी बनाना कप केक। जिन्हें बनाना है बेहद आसान।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed