महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु भगवान शंकर को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं। इस खास दिन पर लोग भगवान शिव की अराधना पूरे मन से करते हैं। इसके लिए वो कई दिन पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देते हैं। व्रत के लिए वो मार्केट से चिप्स, नमकीन व कई अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं जो व्रत में खाने होते हैं लेकिन अगर आप अपने व्रत को थोड़ा मजेदार बनाना चाहते हैं तो नीचे बताई गईं डिश घर पर जरूर ट्राई करें।
महाशिवरात्रि के दिन व्रत के दौरान घर पर ट्राई करें ये डिशेज, बनाएं जायकेदार खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंध साई भाजी
3 तरह की सब्जियों पालक, डिल और मेथी को मिलकार बनने वाली इस सब्जी को काफी पसंद किया जाता है और ये काफी हेल्दी भी होती है। इसे आप समा के चावल के साथ खा सकते हैं।
आलू का हलवा
कुछ मैश किए हुए आलू और घी को कडा़ही में मिलाकर हलवा तैयार कर लें। मीठा खाने की अगर आपकी इच्छा है तो इस डिश को जरूर ट्राई करें।
ठंडाई
दूध, सूखे मेवे और अपनी पसंद के किसी भी फ्लेवर को इस शिवरात्रि उत्सव पर ठंडाई में मिलाकर खुद भी पीएं और दूसरों को भी परोसें। इसके अलावा आप घर पर दूधी कोफ्ता ट्राई कर सकते हैं। इसे टमाटर के रस और क्रीम में पकाया जाता है। यह काफी हैवी होता है ऐसे में इससे आपके पेट आसानी से भर जाएगा।
फलाहारी कड़ाही पनीर
आपका मन पनीर खाने का है तो इसे सिम्पल बनाने की बजाए, नए अंदाज में तैयार करें। आपको बस करना ये है कि टमाटर की ग्रेवी तैयार करें और इसे काला नमक और काली मिर्च डालकर पनीर छोड़ दें। इसके अलावा आप आलू पेनकेक्स घर पर बना सकती हैं। अपने पेनकेक्स के बेस में आटा हटा दें और इसमें आलू मैश कर दें। इससे आपका आलू पेनकेक्स तैयार हो जाएगा।