फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2020: भगवान भोले को करना है प्रसन्न तो शिवरात्रि के दिन न करें इन चीजों का सेवन

Fri, 21 Feb 2020 09:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 21 Feb 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2020 during fast what to eat or not
MahaShivratri 2020 - फोटो : MahaShivratri 2020

महाशिवरात्रि का दिन व्रत और उपवास करने का दिन है। अगर आप इस दिन व्रत नहीं रख पा रहें है तो कोशिश करें कि कुछ वर्जित चीजों को खाने से परहेज करें। महाशिवरात्रि हिंदी महीने फाल्गुन के चतुर्दशी को मनाई जाती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन व्रत और पूजा करने से भोले जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं। तो चलिए जानें उन चीजों के बारे में जिसे इस खास दिन खाना और नहीं खाना चाहिए।

Maha Shivratri 2020 during fast what to eat or not
फलों और चाय का सेवन करना चाहिए
ऐसा माना जाता है कि व्रतधारियों को शिवरात्रि पर चावल, दाल, गेहूं से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये भी कहा जाता है कि जो लोग शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं उन्हें फल, दूध, चाय, कॉफी आदि का सेवन करना चाहिए।
Maha Shivratri 2020 during fast what to eat or not
ऐसा होना चाहिए खान-पान

महाशिवरात्रि के दिन देवी पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन उपवास रखने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है। कुछ लोग इस दिन निर्जला व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा और सेंधा नमक, आलू, साबुदाना से बने व्यंजन ही खाना चाहिए। सबसे खास बात इन सभी चीजों को तेल के बजाय घी से बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2020 during fast what to eat or not

सिंघाड़े के आटे से कटलेट बना सकते हैं। गाजर के साथ आलू व शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को घिस लें और सेंधा नमक-मिर्च डालकर उसका मिश्रण बना लें, फिर उसका गोला बनाकर तेल में फ्राई कर लें। आपको ये भी बता दें कि कटलेट में काफी मात्रा में फाइबर होता है।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2020 during fast what to eat or not

दूध से बनी ठंडाई भी पी सकते हैं, इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है और ये पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। बादाम, पिस्ता, काजू, कई तरह के ड्राइ फ्रूट्स डालकर ठंडाई बनाई जाती है। आप दूध में इन चीजों का पेस्ट बनाकर मिला लें और उसमें केसर, शक्कर, इलायची, सौंफ डालकर पी लें। इससे शुगर लेवल भी सही रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed