{"_id":"68bd0aa9d2bcd5194b0ff887","slug":"low-calorie-snacks-for-weight-loss-easy-recipes-even-bachelors-can-make-2025-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Low Calorie Snacks: वजन घटाने वालों के लिए लो-कैलोरी हैं ये स्नैक्स, आसानी से बना सकते हैं बैचलर्स भी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Low Calorie Snacks: वजन घटाने वालों के लिए लो-कैलोरी हैं ये स्नैक्स, आसानी से बना सकते हैं बैचलर्स भी
Sun, 07 Sep 2025 10:26 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:26 AM IST
सार
Low Calorie Snacks for Weight Loss: आज-कल के युवा अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखते है। इसके लिए वो ऐसी चीज खाना पसंद करते हैं, जिसके सेवन से उनका वजन भी घटे। ऐसे में हम आपको कुछ स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिसे बैचलर्स भी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
वजन घटाने वालों के लिए लो-कैलोरी हैं ये स्नैक्स
- फोटो : Adobe stock
Low Calorie Snacks for Weight Loss: आज-कल के युवा अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गए हैं। फिट और एक्टिव रहने के लिए वे ऐसे आहार का चयन करते हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्कि वजन घटाने में भी मददगार साबित हो। खासकर व्यस्त जीवनशैली में, जब समय कम होता है, तब हेल्दी और जल्दी बनने वाले स्नैक्स की मांग बढ़ जाती है। ऐसे स्नैक्स जो लो-कैलोरी हों और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी दें, वे वजन कंट्रोल करने वालों के लिए वरदान साबित होते हैं।
स्प्राउट्स
- फोटो : Instagram
स्प्राउट्स
ये एक ऐसा स्नैक्स है, जिसे हर कोई बेहद आसानी से बना सकता है। इसके लिए उबले हुए मूंग स्प्राउट्स में टमाटर, खीरा, नींबू और थोड़ी नमक-मिर्च डालकर सलाद बना लें। ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है।

मूंग दाल चीला
- फोटो : इंस्टाग्राम
मूंग दाल चीला
ये खाने में काफी अच्छा लगता है। इसके लिए सबसे पहले मूंग दाल का पेस्ट बना लें। अबप उसमें मसाले डालकर पैन में बिना तेल के पकाएं। इसे आप हरी चटनी के साथ परोस सकती हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होता है और वजन घटाने के लिए उपयुक्त है।

फ्रूट चाट
- फोटो : Adobe
फ्रूट चाट
सभी मौसमी फलों को काटकर नींबू और चाट मसाला डालकर खाएं। ये हेल्दी और मीठा स्नैक है जो वजन घटाने में मदद करता है। इस चाट को बनाने के लिए आप अपने पसंदीदा फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सभी मौसमी फलों को काटकर नींबू और चाट मसाला डालकर खाएं। ये हेल्दी और मीठा स्नैक है जो वजन घटाने में मदद करता है। इस चाट को बनाने के लिए आप अपने पसंदीदा फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
ओट्स और दही का मिक्स
- फोटो : Adobe stock
ओट्स और दही का मिक्स
आज के समय में ओट्स हम सभी के नाश्ते का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इसे थोड़े ओट्स को दही के साथ मिलाकर खाएं। इसे साथ आप इसमें अपने पसंदीदा फल भी डाल सकते हैं। इस नाश्ते में इसमें फाइबर होता है जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है।