Veg Biryani Recipe: जब भी बात आती है बिरयानी की तो हर किसी के मुंह में पानी आ ही जाता है। जिस तरह से लोग चिकन और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं, ठीक उसी तरह से बहुत से लोगों को वेज बिरयानी भी पसंद होती हैं। अक्सर नॉनवेज बिरयानी खाने वाले लोग ये कहते हैं कि वेज बिरयानी कुछ नहीं होती, उसे पुलाव कहते हैं। ऐसे लोगों को जबाव देने के लिए आज हम आपको अलग और लजीज तरीके से बिरयानी बनाना सिखाएंगे।
Veg Biryani Recipe: घर पर बनानी है जायकेदार वेज बिरयानी तो यहां से नोट करें रेसिपी
अगर आपके घर वालों को वेज बिरयानी खाना पसंद है तो इस लेख से टिप्स लेकर आप स्वादिष्ट वेज बिरयानी बना सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेज बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामान
- उबले चावल – 2 कप
- मिक्स वेजिटेबल – 3 कप
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
- प्याज कटा – 1/4 कप
- अदरक कटा – 1 टी स्पून
- लहसुन कटा – 5-6 कलियां
- हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
- हरी मिर्च – 1-2
- जीरा – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
- बिरयानी मसाला – 1 टी स्पून
- तेल – जरूरत के मुताबिक
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू रस – 1 टी स्पून
वेज बिरयानी बनाने की विधि
घर पर वेज बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को उबाल लें। जब तक चावल उबल रहे हैं तब तक हरी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद प्याज, लहसुन, मिर्च और धनिया भी काट कर अलग रख लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई प्याज, लहसुन डालकर कुछ देर तक फ्राई करें।
जब ये सुनहरा हो तो बाकि सब्जियां भी इसमें डालकर फ्राई करें। सभी चीजों को अच्छे से फ्राई करने से बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर समेत सभी मसाले डालकर भून लें। इसी बीच इसमें स्वाद के हिसाब से नमक डालें। इस मिश्रण को अच्छे से भुन जाने पर इसमें से आधे मिश्रण एक कटोरे में डालकर अलग कर लें।