फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Hacks: गूंथे हुए आटे का कई दिन करना है इस्तेमाल, तो ऐसे बनाए रखें ताजा

Mon, 09 Sep 2024 09:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 09 Sep 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
Kitchen hacks To keep atta dough fresh For many Days
गूंथा आटा ताजा रखने के टिप्स - फोटो : Istock

भारत के हर घर में गेहूं के आटे की रोटियां खाई जाती हैं। दाल से लेकर सब्जियों तक के साथ गेहूं के आटे की गोल और नरम पतली-पतली रोटियां स्वादिष्ट लगती हैं। इन रोटियों को बनाने के लिए आटे में पानी की सही मात्रा का इस्तेमाल होता है। वहीं आटा गूंथने की भी एक कला होती है। आटा जितना अच्छा गूंथा गया हो, रोटी भी उतनी ही अच्छी बनती है। नरम और फूली रोटियां खाने में अधिक अच्छी लगती हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाओं की शिकायत होती है कि गुंथा हुआ आटा रखने से टाइट हो जाता है या सूख जाता है। फिर रोटियां भी उसी तरह से टाइट बनती है और फूलती भी नहीं है। रखे हुए गुंथे आटे की रोटी ढंग की नहीं बनती, ऐसे में महिलाएं उतना ही आटा गूंथती हैं, जितनी जरूरत होती है। लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा आटा गूंथ जाता है। ऐसे में आटे का इस्तेमाल भी करना है, लेकिन रोटी अच्छी नहीं बनने की चिंता भी रहती है। लेकिन कुछ आसान से टिप्स को आजमाकर आप गूंथे हुए आटे को अधिक समय तक ताजा रख सकते हैं, ताकि रोटियां सॉफ्ट बनें। तो चलिए जानते हैं गुंथे आटे को अधिक समय तक स्टोर करने के टिप्स। 

Kitchen hacks To keep atta dough fresh For many Days
गूंथा आटा ताजा रखने के टिप्स - फोटो : istock

आटा गूंथते समय न करें ज्यादा पानी का इस्तेमाल

आटा ज्यादा हो या कम, ये ध्यान रखें कि उसे गूंथते समय ज्यादा पानी के इस्तेमाल से बचें। प्रयास करें कि कम पानी में अच्छा आटा गूंथे। ज्यादा गीला आटा लंबे समय तक नहीं चलता और खराब हो जाता है। अगर आटा अधिक ढीला हो जाए तो उसमें थोड़ा सूखा आटा मिला कर गूंथ लें।

Kitchen hacks To keep atta dough fresh For many Days
गूंथा आटा ताजा रखने के टिप्स - फोटो : istock

आटे में लगाएं तेल

आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा तेल या घी जरूर डालें। ऐसा करने से रोटी अधिक समय तक सॉफ्ट बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen hacks To keep atta dough fresh For many Days
गूंथा आटा ताजा रखने के टिप्स - फोटो : Pixabay

आटे में गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

आटे को गूंथते समय पानी का इस्तेमाल होता है लेकिन नॉर्मल पानी की बजाय आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे आटा नरम होता है। इसके अलावा दूध की मदद से भी आटा गूंथा जा सकता है। 

विज्ञापन
Kitchen hacks To keep atta dough fresh For many Days
गूंथा आटा ताजा रखने के टिप्स - फोटो : istock

गूंथा आटा स्टोर करने के टिप्स 

-ज्यादा आटा गूंथने पर अगर बच जाता है तो लोग उस फ्रिज में रख देते हैं लेकिन आटे को कभी भी फ्रिज में खुला नहीं रखें। आटे को एयर टाइट डिब्बे में भर कर रखें। 

-आटे को रखते समय उसपर ऊपर ये घी या तेल लगा दें, फिर एयरटाइट डिब्बे में भर कर फ्रिज में रखें। इसस वह खराब नहीं होता। 

-आटे को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल से भी कवर करके एयरटाइट कंटेनर में रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed