करवा चौथ का पर्व आने में अब कुछ दिन बाकी हैं। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत की शुरुआत सरगी से होती है और चांद को अर्घ देकर यह व्रत पूरा होता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि किसी भी त्योहार का मज़ा दोगुना करने के लिए कुछ खास जायके तो होते ही हैं। ऐसे में महिलाएं इस दिन अपने पति को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल बनाती हैं। अगर आप भी इस दिन अपने पति को कुछ स्पेशल खिलाना चाहती हैं तो आपको यह डिश जरूर बनानी चाहिए। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
{"_id":"5d9867598ebc3e01656e9378","slug":"karwa-chauth-2019-special-kesar-jafarani-kheer-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2019: करवा चौथ पर बनाएं ये खास केसर जाफरानी खीर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Karwa Chauth 2019: करवा चौथ पर बनाएं ये खास केसर जाफरानी खीर
Thu, 17 Oct 2019 08:32 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
2 चम्मच घी
10-15 किशमिश
5 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
स्वादनुसार शक्कर
1 कप भीगे हुए बासमती चावल
3 कप दूध
1-1 चम्मच बादाम व काजू
एक चम्मच इलायची पाउडर
चांदी का वर्क
केसर (जाफरानी) के कुछ रेशे
2 चम्मच घी
10-15 किशमिश
5 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
स्वादनुसार शक्कर
1 कप भीगे हुए बासमती चावल
3 कप दूध
1-1 चम्मच बादाम व काजू
एक चम्मच इलायची पाउडर
चांदी का वर्क
केसर (जाफरानी) के कुछ रेशे
- फोटो : social media
केसरी जाफरानी खीर बनाने की विधि
केसरी जाफरानी खीर बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को करीब 3 घंटे तक भिगोकर रख दें। इसके बाद चावल में कंडेंस्ड मिल्क, शक्कर, इलायची और दूध डाल लें। अब इसे माइक्रोवेव प्रूफ डिश में पका लें। माइक्रोवेव में आप इसे (850 डब्ल्यू) पर 10 मिनट तक रख लें। अब दूसरे ओवन प्रूफ बाउल में घी लें और 1 मिनट तक गर्म कर लें। अब इसमें ड्रायफूट्स मिला लें और कुछ ड्रायफूट्स को गार्निशिंग के लिए रख दें। अब इसमें खीर का मिश्रण डालकर 10 मिनट कर पका लें। 10 मिनट बाद इसे बाहर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब आपकी केसरिया जाफरानी खीर तैयार है। आप इसमें गार्निशिंग के लिए ड्रायफूट्स और चांदी का वर्क कर सकते हैं। इसके बाद इसे ताजा-ताजा परोस लें।