फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2019: इस करवा चौथ पंजाबी जायके से बनी दाल मक्खनी का लें स्वाद

Thu, 17 Oct 2019 06:53 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 17 Oct 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2019 punjabi style dal makhani recipe
- फोटो : social media

इस करवा चौथ अपने डिनर में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं तो इस बार अपने मेन्यू में दाल मक्खनी को जरुर शामिल करें। दाल मक्खनी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आखिर दाल मक्खनी होती ही इतनी स्वादिष्ट है तो भला कोई अपनी जीभ को लपलपाने से कैसे रोके। क्या आपको पता है पंजाबी लोग करवा चौथ के व्रत में उड़द से बनी कोई डिश जरूर बनाते हैं। अगर आप भी पंजाबी जायके से बनी दाल मक्खनी का स्वाद लेना चाहते हैं तो जानें इसे कैसे बनाया जाता है। 

Karwa Chauth 2019 punjabi style dal makhani recipe
- फोटो : social media
सामग्री
काली साबुत उड़द दाल- 100 ग्राम
राजमा- 50 ग्राम
खाने का सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
क्रीम- 2 चम्मच
मक्खन-  2-3 चम्मच
देसी घी- 1 या 2 चम्मच
दूध- 250 ग्राम

दाल मक्खनी मसाले
हल्दी पाउडर — 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर — 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला — 1/4 छोटा चम्मच
नमक — स्वादानुसार
हींग — 1-2 चुटकी
जीरा — 1/2 छोटा चम्मच
मेथी - 1/4 छोटा चम्मच
दाल चीनी- 1 छोटा टुकड़ा
तेज पत्ता- 1-2
दाल मक्खनी मसाला- 1/2 चम्मच

दाल मक्खनी तड़का
मटर- 4
प्याज- 2
हरी मिर्च- 2-3
अदरक- 2 इंच का टुकड़ा
हरा धनियां — आधी छोटी कटोरी (बारीक कटा हुआ)
लहसुन- 5-7 कली
Karwa Chauth 2019 punjabi style dal makhani recipe
Dal Makhani - फोटो : file photo
दाल मक्खनी बनाने की विधि 

दाल मक्खनी बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई दाल को धो लें और कूकर में डाल दें। अब इसमें आप 2 कप पानी, नमक और सोड़ा डालकर उबलने के लिए रख दें। दाल में 1-2 सीटी आने के बाद इसे 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। ऐसा करने से दाल आसानी से घूल जाएगी। अब घी को गर्म करके इसमें सबसे पहले हींग डालिए अब इसमें दाल चीनी, तेज पत्ता और मेथी दाना डालकर अच्छे से भून लें। इसके बाद प्याज डालें और ब्राउन होने तक भून लें। प्याज भून जाने पर इसमें टमाटर की प्यूरी डालें, कद्दूकस किया हुआ अदरक, लहसून का पेस्ट डालकर इन सबको एक साथ भून लें। अब जब यह मसाला अच्छे से भून जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, मिर्ची, नमक, गर्म मसाला और दाल मक्खनी मसाला डालकर इसे अच्छे से पका लें। जब मसालों में से घी अलग होने लगे तब इसमें 1 चम्मच क्रीम डालकर पकाएं। ध्यान रहे कि दाल को चलाते रहे ताकि  मसाला चिपके नहीं। अब इसमें उबली हुई डाल डाल लें। आप अपने अनुसार दाल को गाढ़ा और पतला करने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब 3-5 मिनट तक दाल को उबले दें फिर इसमें 1 चम्मच मक्खन डाल लें। मक्खन जब अच्छे से मिल जाए तब इसमें ऊपर से थोड़ी क्रीम और हरा धनिया डालकर इसे धीमी आंच पर ढककर 1 मिनट के लिए पकने दें। लीजिए तैयार है आपकी पंजाबी स्टाइल दाल मक्खनी।इसे आप चावल और रोटी के साथ गरम-गरम परोस सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed