फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karva Chauth Special: घर पर चार तरह की स्वादिष्ट 'कचौड़ियां' बनाकर लूट लें वाहवाही

Thu, 17 Oct 2019 06:53 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 17 Oct 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth 2019 kurkuri namkeen kachori recipe

इस करवा चौथ के त्योहार में कुछ तो चटपटा होना चाहिए। इसलिए इस करवा चौथ आप अपने परिवार वालों के लिए कुरकुरी नमकीन कचौड़ी बना सकती हैं। कुरकुरी नमकीन कचौड़ी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं कुरकुरी नमकीन कचौड़ी कैसे बनाई जाती है। 

Karva Chauth 2019 kurkuri namkeen kachori recipe
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
1 कटोरी आटा (गेहूं का ),
 1 कटोरी मैदा, अजवाइन,
 नमक स्वादानुसार, 
 तेल 

भरावन के लिए सामग्री 
1 कटोरी बेसन, 
नमक,
लाल मिर्च,
जीरा,
सौंफ,
तिल्ली,
धनिया, गरम मसाला,
तेल 
Karva Chauth 2019 kurkuri namkeen kachori recipe
- फोटो : social media
कुरकुरी नमकीन कचौड़ी बनाने की विधि 

कुरकुरी नमकीन कचौड़ी बनाने के लिए आटे में सारी चीजें डालकर आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए। अब भरावन वाली सारी साम्रगी लें और उसमें इतना तेल डालकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब आटे को बेल लें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर लें और फिर इसमें कचौड़ी को तल लें। लीजिए तैयार है आपकी कुरकुरी नमकीन कचौड़ी , आप इसे सॉस या चटनी के साथ भी खा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth 2019 kurkuri namkeen kachori recipe
- फोटो : social media
मावा कचौड़ी

ऐसा माना जाता है कि मावा कचौड़ी आविष्कार जोधपुर में रावत मिष्ठान भंडार के श्री रावतमल जी देवड़ा नामक हलवाई ने किया था। इस मावा कचौड़ी में  सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट , इलाइची पाउडर , केसर के धागे, पिस्ता और बहुत सारे खोये (मावा) का इस्तेमाल किया जाता है। इसे देसी घी में तला जाता है और फिर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। मावा कचौड़ी बनाने के लिए मावे को भून लें। अब मावे को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता डाल लें। अब चाशनी बनाने के लिए आधे कप पानी में चीनी डालकर घोल बना लें। चाशनी में ½ छोटी चम्मच इलाइची पाउडर और केसर के धागे डाल लें। अब कचोरी के लिए आटा गूंथ लें और उसकी लोई बनाकर उसमें भरावन की चीजें भर लें। अब कढ़ाई में घी गर्म कर लें और उसमें यह कचौरी तल लें। लीजिए तैयार है आपकी मावा कचौड़ी। 

विज्ञापन
Karva Chauth 2019 kurkuri namkeen kachori recipe
- फोटो : social media
मटर कचौड़ी 

मटर कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मटर उबाल लें और फिर इसे मिक्सी में पिस लें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करके  जीरा और सौंफ थोड़ी देर तक भून लें। इसके बाद हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनट अच्छे से पका लें। जब यह पक जाएं तब इसमें मटर डालकर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, आमचूर पाउडर और स्नादनुसार नमक डालकर अच्छे से पका लें। अब इसमें बेसन डाल लें। बेसन को तब तक पकाएं जब तक यह अच्छी तरह से पक न जाएं। अब आटे में तेल और पानी डालकर थोड़ा -सा सख्त गूंथ लें। अब इस आटे की लोई बना लें और आटे में भरवान भर लें। ध्यान रहे कि आटा कहीं से फटे नहीं। अब कढ़ाई में तेल गर्म कीजिए और इसमें कचौरी को तल लीजिए। लीजिए तैयार है आपकी मटर कचौड़ी । आप इसे गरम-गरम सॉस और चटनी के साथ परोस सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed