अगर आप सिंपल प्रॉन खाकर परेशान हो चुके हैं तो इस बार आपको तवा प्रॉन मसाले का स्वाद जरूर लेना चाहिए। प्रॉन मसाला खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। अगर आप एक बार इसे खा लेंगे तो इसका स्वाद आप कभी भी नहीं भूल सकते हैं। ऐसे में इस बार अपने घर पर जरूर बनाएं प्रॉन मसाला। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
तवा प्रॉन मसाला बनाना है बेहद आसान, जानें इसे बनाने की विधि
आधा किलोग्राम झींगा
2 मध्यम प्याज
अदरक -लहसुन का पेस्ट
1छोटा चम्मच बारीक काली मिर्च
2 चम्मच वनस्पति तेल
स्वादनुसार नमक
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
तवा प्रॉन मसाला रेसिपी बनाने की विधि
सबसे पहले प्रॉन को अच्छी तरह से धो लें। अब तेल गर्म करें और उसमे कटी हुई प्याज जाल लें। प्याज को तब तक फ्राय करें जब तक वह सुनहरा न हो जाए। अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पका लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल लें। अब इसमें टमाटर डालकर अच्छे से पका लें। पकने के बाद इसमें स्वादनुसार नमक ,लाल मिर्च ,धनिया और हल्दी पाउडर मिलाकर पका लें। अब इस बने हुए पेस्ट में प्रॉन डालें और तब तक पकाएं जब तक यह सिकुड़ने न लगे। इस मसाले को करीबन 5-7 मिनट तक पकाएं। जब यह पक जाए तब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल लें। अब आपका प्रॉन मसाला बन चुका है, आप इसे चावल और रोटी के साथ भी खा सकते हैं।