फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Lunch Ideas : बच्चों को स्कूल लंच में दें ये पौष्टिक चीजें, हफ्ते भर का आज ही बना लें मेन्यू

Sun, 30 Apr 2023 02:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 30 Apr 2023 02:26 PM IST
सार

आज हम आपको स्कूल के छह दिन के लिए ऐसी हेल्दी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आपका बच्चा भी खुश हो जायेगा।

विज्ञापन
Healthy Lunch Ideas for Child Know Lunch Box Full Diet Chart Day Week Wise
Tiffin Box

Healthy Lunch Ideas : एक समय था जब स्कूल में बच्चों को पराठा और सब्जी टिफिन में देकर भेजा जाता था। बच्चे भी उसे बेहद चाव से खाते थे। पर, अब समय बदल गया है। आज के बच्चे हर दिन अलग टिफिन चाहते हैं। उन्हें चाहिए कि दिन के हिसाब से उनके टिफिन का मेन्यू बदलता रहे। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी हर मां के सामने खड़ी हो जाती है। उन्हें समझ ही नहीं आता कि वो हर रोज स्कूल के लिए अपने बच्चे को टिफिन में क्या दें।



हर मां इस बात का खास ध्यान रखती है कि उनका बच्चा टेस्टी चीजों के साथ-साथ हेल्दी खाने पर भी फोकस करे। ऐसे में टिफिन के लिए हर रोज एक नई हेल्दी और टेस्टी रेसिपी देने के बारे में उन्हें कुछ समझ नहीं आता। इसी के चलते आज हम आपको स्कूल के छह दिन के लिए ऐसी हेल्दी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आपका बच्चा भी खुश हो जायेगा।

Healthy Lunch Ideas for Child Know Lunch Box Full Diet Chart Day Week Wise
sandwich

पालक-कॉर्न सेंडविच

अगर आपके बच्चे को सेंडविच खाना पसंद है तो उसके टिफिन में आप पालक-कॉर्न सेंडविच रख सकती हैं। इसे खाकर वो भी खुश हो जायेगा। सेंडविच को हेल्दी बनाने के लिए आप मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Healthy Lunch Ideas for Child Know Lunch Box Full Diet Chart Day Week Wise
Chickpeas Sprouts - फोटो : Pixabay

स्प्राउट्स

वैसे तो स्प्राउट्स काफी बोरिंग फूड है, लेकिन आप इसमें पनीर एड करके अपने बच्चे के स्वाद के हिसाब से चटपटा और जायकेदार बनाकर टिफिन में रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Lunch Ideas for Child Know Lunch Box Full Diet Chart Day Week Wise
paratha - फोटो : Istock

आलू-प्याज या पनीर के पराठे

बच्चे के टिफिन में सादा पराठा सब्जी रखने की बजाए आलू-प्याज या पनीर के पराठे रखें। इसके साथ मक्खन और अचार भी रखें। 

विज्ञापन
Healthy Lunch Ideas for Child Know Lunch Box Full Diet Chart Day Week Wise
cheela - फोटो : instagram

चीला

बेसन या मूंग दाल का चीला खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे आप अपने बच्चे के टिफिन में रख सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed