फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breakfast Ideas For Kids: नाश्ते में बच्चों को बनाकर खिलाएं ये चीजें, आज ही बना लें हफ्ते भर का मेन्यू

Tue, 06 Jun 2023 03:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

बच्चों को नाश्ता खिलाना बेहद मुश्किल काम होता है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बनाना बेहद आसान है। 

विज्ञापन
Healthy Breakfast Ideas For Kids Full Diet Chart Day Week Wise
Breakfast Ideas For Kids - फोटो : istock

Breakfast Ideas For Kids: भारत देश अपने खान-पान की वजह से काफी चर्चित है। यहां हर राज्य का अपना अलग खाना होता है। विभिन्न तरह के ऑप्शन होने के बाद भी हर मां अपने बच्चे के नाश्ते के लिए परेशान रहती है। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, तो आप ये बात ज्यादा अच्छे से समझ सकती हैं कि बच्चे हर चीज नहीं खाते। आप बड़ों के लिए जो बनाएंगी, कई बार बच्चे उसे खाने से नकार देते हैं। खास कर दिक्कत सामने आती है सुबह के नाश्ते के वक्त।



दरअसल, बच्चों को सुबह स्कूल जाना पड़ता है, ऐसे में हर मां चाहती है कि उनका बच्चा सुबह ऐसी चीज खाकर जाए, जो हेल्दी भी हो और स्वादिष्ट भी। पर, रोज-रोज क्या बनाया जाए ये समझ नहीं आता। ऐसे में आज के लेख में हम आपको बच्चों के हिसाब से नाश्ते की कुछ डिशेज बताएंगे। इन्हें बनाकर आप अपने बच्चों को खुश कर सकती हैं। 

Healthy Breakfast Ideas For Kids Full Diet Chart Day Week Wise
upma - फोटो : upma

उपमा

ये एक साउथ इंडियन डिश है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। खास बात ये है कि आप इसे कुछ मिनटों में आसानी से बना सकती हैं। इसमें ज्यादा तेल मसाले नहीं होते। जिस वजह से ये काफी हेल्दी होता है। 

Healthy Breakfast Ideas For Kids Full Diet Chart Day Week Wise
idli - फोटो : istock

ओट्स इडली

सामान्य इडली से हटकर कुछ बनाना चाहती हैं, तो ओट्स इडली ट्राई कर सकती हैं। इसे नारियल की चटनी के साथ आप बच्चों के टिफिन में भी रख सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Breakfast Ideas For Kids Full Diet Chart Day Week Wise
dosa - फोटो : social media

वेजिटेबल मसाला डोसा

सादा डोसा बनाने से बेहतर है उसमें कई सारी सब्जियां डाल कर वेजिटेबल मसाला डोसा बनाकर बच्चे को खिलाएं। ये काफी हेल्दी होता है। 

विज्ञापन
Healthy Breakfast Ideas For Kids Full Diet Chart Day Week Wise
सेवई उपमा - फोटो : social media

सेवई 


नमकीन सेवई खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। बच्चों के साथ-साथ आप इसे अपने घर के बड़ों को भी परोस सकती हैं। ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed