Hartalika Teej 2024: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस साल तीज का त्योहार 6 सितंबर के दिन यानी कि आज मनाया जा रहा है। हरतालिका तीज का व्रत करवाचौथ के व्रत से भी काफी कठिन होता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी आपकी लंबी उम्र के लिए ये कठिन व्रत रख रही है, तो उसके लिए आप भी कुछ खास करें।
कुछ खास प्लान कर रहे हैं तो आप उनके लिए वेज थाली तैयार करके उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। वेज थाली तैयार करना कोई मुश्किल काम नहीं है। ऐसे में अपनी पत्नी को आराम देते हुए आप उस दिन वेज थाली तैयार करें, जिस दिन उन्हें व्रत का पारण करना हो। इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा, और आपकी पत्नी को भी अच्छा लगेगा। यहां हम आपको वेज थाली में लगने वाले कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 8
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
शाही पनीर
वेज थाली के लिए शाही पनीर सबसे सही विकल्प है। इसे तैयार करना आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसे बनाकर आप अपनी पत्नी का दिल जीत सकते हैं।
3 of 8
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
दाल मखनी
वेज थाली की बात हो रही हो और दाल मखनी न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अपनी हरतालिका तीज स्पेशल थाली में दाल मखनी को शामिल जरूर करें। इसी से आपकी थाली में स्वाद बढ़ेगा।
4 of 8
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
भिंडी
सूखी सब्जी बनानी है तो भिंडी बेहतर विकल्प है। भिंडी बनाना भी काफी आसान होता है और ये हर किसी को पसंद भी होती है। ऐसे में अपनी वेज थाली के लिए बिना सोचे कुरकुरी भिंडी तैयार करें।
5 of 8
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : iStock
पूड़ी या नान
कई घरों में त्योहार के दिन रोटी नहीं बनती, ऐसे में आप अपनी वेज थाली के लिए पूड़ी और कचौड़ी तैयार करा सकते हैं। अगर रोटी बनाने में कोई दिक्कत नहीं है तो नान तैयार करें। पनीर और दाल मखनी के साथ इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है।