शाम के नाश्ते में अक्सर लोग चटपटी और तली भुनी चीजें खाते हैं। जिसकी वजह से उनकी डाइट पर असर पड़ता है। लेकिन इन स्नैक्स का ऑप्शन कम ही मिल पाता है। अगर आप चाहती हैं कि शाम की भूख के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स तो आज हम लेकर आए हैं प्रोटीन से भरपूर ये पांच स्नैक्स। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएंगे। आगे की स्लाइड में जानें कौन से हैं वो टी टाइम स्नैक्स।
ये पांच स्नैक्स स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी है फायदेमंद, प्रोटीन की भी कमी करेंगे दूर
डीप फ्राइड चीजों से बेहतर है कि आप उन्हें बेक कर लें। रागी, बाजरा, मक्का की बनी चकली डीप फ्राई करने की जगह बेक करके बनाएं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होंगी। आप चाहें तो इनकी चकली या चिप्स बनाकर खा सकती हैं।
चावल या सूजी की जगह ओट्स की इडली बनाकर खाएं और खिलाएं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा न के बराबर और प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा होती है। इस इडली का स्वाद आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ बढ़ा सकते हैं।
शाम को गर्मी के दिनों में स्मूदी पीना भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए दही के साथ चीनी और साथ में कुछ बेरी और अलसी के बीज लें। अब इन्हें डालकर मिक्सी में पीस लें। शरीर में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पहुंच जाएगी।
शाम के नाश्ते में आप कई सारे अंकुरित अनाज को मिलाकर चाट बना सकती हैं। जिसमें चने, मूंग के साथ मूंगफली और सोयाबीन को भी शामिल करिए। इसमें चाट के रूप में बनाकर चटपटा खाने की क्रेविंग को भी दूर कर सकेंगी और ये सेहतमंद भी होगा।