फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के लिए घर में बनाइए स्ट्राबेरी कुल्फी, भूल जाएंगे बाहर की आइसक्रीम खाना

Thu, 18 Jun 2020 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 18 Jun 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
make strawberry kulfi with this easy recipe
- फोटो : instagram

बच्चे हो या बड़े दोनों को ही आइसक्रीम पसंद होती है। फ्लेवर कोई भी बच्चों को तो बस आइसक्रीम खानी होती है। लेकिन अगर आप नहीं चाहती कि बच्चे बाहर की आइसक्रीम खाएं तो क्यों न घर पर ही टेस्टी कुल्फी का मजा लिया जाए। आगे की स्लाइड में जानिए ठंडी-ठंडी स्ट्राबेरी कुल्फी बनाने का तरीका। 



 
make strawberry kulfi with this easy recipe
- फोटो : अमर उजाला

घर पर कुल्फी बनाने के लिए बहुत सारे सामान की जरूरत नही पड़ती। बस आपको जिस फ्लेवर की कुल्फी बनानी हो उसके साथ ही दूध और चीनी की जरूरत पड़ेगी। तो चलिए जानें कुल्फी बनाने की विधि।

make strawberry kulfi with this easy recipe
ice cream - फोटो : social media
स्ट्राबेरी कुल्फी बनाने के लिए सामग्री

एक लीटर दूध, गाढा करने के लिए खोवा, दो कप स्ट्राबेरी, एक कप चीनी, सजाने के लिए पिस्ता।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
make strawberry kulfi with this easy recipe
कुल्फी बनाने की विधि

एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर रख दें। साथ में स्ट्राबेरी के छोटे-छोटे टुकड़े काटते रहें। अब इन टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालकर पेस्ट बना लें। कुछ स्ट्राबेरी के टुकड़ों को बचा कर रख लें। साथ में ही दूध को बीच-बीच में चलाते रहें। जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें थोड़ा सा खोवा मिला लें। अब इस मिश्रण में चीनी डालकर घुलने तक पकाएं। दूध के आधा होकर गाढ़ा हो जाने पर गैस बंद कर दें। 



 
विज्ञापन
make strawberry kulfi with this easy recipe

जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए इसमें स्ट्राबेरी का पेस्ट डाल दें। अच्छी तरह से चलाने के बाद इसमें कटे हुए स्ट्राबेरी के टुकड़ों को डालकर सांचे में भर लें। मिठास बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा रूह आफजा भी डाल सकती हैं। ढक्कन लगाकर इसे फ्रीजर में सात से आठ घंटे के लिए रख दें। कुल्फी जम जाने के बाद इसके ऊपर रूह आफजा डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed