फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर बोर हो गए हैं रोज के खाने से तो घर पर यूं बनाएं 'मशरुम कटलेट'

Fri, 31 May 2019 08:28 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 31 May 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
easy mushroom cutlet recipe to make at home in no time

शाम को तेज भूख लगने के साथ-साथ सभी को एक समस्या हमेशा होती है, वो है 'आज क्या बनाएं?'  ऐसे में आपकी समस्या का समाधान हम करेंगे। आज हम आपको ऐसी स्नैक्स रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे हर तरह से चीजी डिप्स के साथ खाया जा सकता है। इतना ही नहीं आपको ये रेसिपी बनाने के लिए बिलकुल भी महंगी सामग्री नहीं खरीदनी पड़ेगी। तो फटाफट जानें मशरुम कटलेट बनाने की विधि। 

easy mushroom cutlet recipe to make at home in no time
मशरूम कटलेट्स की सामग्री
400 gms मशरूम ( पोंछकर साफ करके काट लें)
1 कप प्याज, कटा हुआ
2 टेबल स्पून तेल
1 टी स्पून जीरा
2 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ
1 कप आलू (उबालकर मैश किए हुए)
 
easy mushroom cutlet recipe to make at home in no time
2 टी स्पून धनिया पाउडर
2 टी स्पून आमचूर
1 1/2 टी स्पून नमक
2 टी स्पून हरी मिर्च
2 अंडे
1/2 कप मैदा
ड्राई ब्रेड क्रम्बस (कटलेट्स की कोटिंग के लिए) 
तेल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy mushroom cutlet recipe to make at home in no time
मशरूम कटलेट्स बनाने की विधि
-एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें, इसमें जीरा और अदरक डालें।
-इसे हल्का सा फ्राई करें और इसमें मशरूम डालें और इसे तेज आंच पर पकाएं ताकि इसका सारा मॉइश्चर सूख जाए।
-इसमें, धनिया, आमचूर, नमक और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें और आंच बंद कर दें।
-जब यह ठंडा हो जाएं तो इसमें आलू मिलाएं।
 
विज्ञापन
easy mushroom cutlet recipe to make at home in no time
-इससे ओवल शेप के कटलेट्स तैयार कर लें।
-इन पर मैदा छिड़के, इसके बाद अंडे में डीप करें।
-अब इसे क्रम्बस में कोट करें।
-एक बार फिर से कटलेट्स को अंडे में डीप करें और फिर क्रम्बस लगाएं।
-कटलेट्स को डीप फ्राई करें और गोल्डन कलर आने पर बाहर निकालकर सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed